छोले भटूरे फ़ूड प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं और दिन के किसी भी समय स्वादिष्ट नाश्ते या संतोषजनक भोजन के रूप में इसका आनंद लिया जाता है। यह होता ही कुछ ऐसा है कि इसके स्वाद का जायका कभी भी लिए जा सकता है। छोले जो मसालेदार चना करी से बने होते है। भटूरे जो मैदे से बनी होती है, जो सभी को अपने पास खींच लेता है। आज तक आपने इस चीज का आंनद तो खूब लिया होगा लेकिन क्या आपने छोले भटूरे आइसक्रीम खाया है।
अब सोशल मीडिया पर एक विडो सामने आया है। इस क्लासिक पसंदीदा खाने में एक नया मोड़ है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है छोले भटूरे आइसक्रीम। हां, आपने सही पढ़ा है हाल ही में इस खाने को बनाने वाले एक शख्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। वीडियो ने शेयर होते ही खाने के शौकीनों को परेशान कर दिया है और यह होना भी लाजमी है। अब जिस छोले भटूरे को आपने मसाले दार खाने के रूप में देखा हो वो अब आपको आइसक्रीम के रूप में खाने को मिले तो आप क्या करेंगे।
वीडियो को सोशल मीडिया पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया “अंत तक देखें।” वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति भटूरा काटते हुए दिखाई देता है। अब जिसे अक्सर छोले के साथ बना कर खाया जाता है उसे ऐसे देखते ही कोई नहीं सोच में पड़ सकता है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह छोले प्याज, गाजर और हरी मिर्च डालते हैं। इसके बाद वह उस पर मलाई डालते हैं और मिश्रण को मिलाते हैं। अंत में, वह छोले भटूरे आइसक्रीम रोल परोसते हैं। आगे फिर वह इसे छोले आइसक्रीम को प्याज, गाजर और हरी मिर्च से गार्निश करते हैं।
अब ये वीडियो सभी फूड लवर को काफी गलत लग रहा है। वीडियो को काफी बार देखा गया है वही इस वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या चार हजार से अधिक हो चुकी है। अब वीडियो वायरल हुई तो, कई लोगों ने क्लिप पर अपनी टिप्पणियां भी छोड़ीं। एक यूजर लिखता है “इतने पाप मत कर भाई हमेशा कर्म याद रखो”। एक यूजर और लिखता है “इससे अच्छा तो मैं सूर्यवंशम वाली खीर खा लूं”। एक और यूजर लिखता है “इसलिए सिद्ध। इस प्रकार के लोगों के लिए आधिकारिक तौर पर कुछ खास प्रकार के शब्द बनाए गए हैं”। एक और लिखता है “ऐसा एलजी रहा है अब कि कल्कि अवतार होने वाला है”।