हर दिन सोशल मीडिया पर सैकड़ों-हजारों दिलचस्प और चौंकाने वाली घटनाएं सामने आती हैं। अब हाल ही में एक ऐसा ही घटना अमेरिका के आयोवा में घटी। यहां के एक सुपरमार्केट में सुबह-सुबह लोगों ने कुछ ऐसा देखा जिसको देखने के बाद सभी की आंखे फटी के फटी रह गई। हां हो सकता है कि आप भी इस जगह पर होते तो यही करते है। सुबह में जब लोग स्टोर में पहुंचे, तो उन्होंने जो देखा वो काफी हैरान करने वाला था। अब ये घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
जानकरी के अनुसार जब स्टोर में सुबह-सुबह लोग पहुंचे तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा जो कोई भी विश्वास नहीं कर सका। लोगों को एक टोकरी में छह फुट लंबा अजगर मिला जो सभी को काफी डरावना था साथ ही जहां चीजें रखी हुई थीं वहां लाल चमड़ी वाले अजगर ने सभी को डरा है। आपको बता दे इन सांप को बोआ कंस्ट्रिक्टर के नाम से जाना जाता है। लेकिन वो लोग बहुत भाग्यशाली निकले जिन लोगों ने उसको पहली बार देखा था।
सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। ऐसे में अधिकारी असमंजस में हैं कि आखिर सांप यहां आया कैसे। घटना शनिवार सुबह आयोवा के सिओक्स सिटी में हुई। जब लोगों ने सुबह करीब 11:30 बजे एनिमल कंट्रोल को फोन किया जाता है।
बताया गया सांप को वहां से हटाने का पहला रास्ता तो ये था कि इस अजगर को यहां से दूर ले जाया जाए और लोगों को सुरक्षित किया जाए। हालांकि, यह साफ नहीं है कि अजगर को सबसे पहले आम लोगों ने देखा या स्टोर के कर्मचारियों ने। वहीं माना जा रहा है कि सांप दुकान के बाहर रखी टोकरी में था और जब सामान खरीदने आया व्यक्ति उसे लेकर दुकान के अंदर आया तो यह सांप अंदर आ गया।
सांप फिलहाल सिओक्स सिटी एनिमल एडॉप्शन एंड रेस्क्यू सेंटर में है। यहां सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बावजूद, हमें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सांप कहां से आया। आपको बता दे ये नर अजगर छह से आठ फीट लंबे हो सकते हैं। मादा अजगर 7 से 9 फीट लंबी होती हैं। उनका वज़न तीस पाउंड तक हो सकता है।