दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन में सख्ती बढ़ाये जाने के बाद भी मेट्रो में इसे लेकर कोई सुधार देखने को नहीं मिल पा रहा हैं। दिल्ली मेट्रो में दिन पर दिन अश्लीलता सिर्फ बढ़ती ही जा रही हैं। इतनी सख्ताई के बाद भी अश्लील हरकत करने वाले प्रेमी जोड़े बाज नहीं आ रहे. अब फिर दिल्ली मेट्रो का एक और शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में कपल मेट्रो के फर्श पर बैठकर अश्लीलता से एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए देखे जा सकते हैं।
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो के फर्श पर एक लड़का बैठा हुआ है और गर्लफ्रेंड उसकी गोद में लेटी हुई है। दोनों बिना किसी झिझक और संकोच के एक दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं, जोकि वाकई इनकी बेशर्मी का सबूत देता हैं। यह वीडियो सामने की तरफ सीट पर बैठे किसी युवक ने रिकॉर्ड किया हुआ है।
अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स डीएमआरसी को कोसने से बाज नहीं आ रहे। वीडियो पर लोग तेज़ी से कमेंट कर डीएमआरसी पर सवालों की बौछार किये हुए हैं। एक यूजर ने डीसीपी दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘क्या तुम जाग रहे हो’?
वहीं, कुछ लोग वीडियो को देखकर तंज कसते नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि ‘कोरोना पीड़ित को मुंह से सांस दे कर उसकी जान बचाना भी इस देश में गुनाह हो गया है.’इसके अलावा, एक ने लिखा- ‘लड़की नशे में दिख रही है और लड़का काफी शांत स्वभाव का है.’ साथ ही कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि लड़की नशे में है।
दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करने वाले लड़के पर हुआ केस दर्ज
इससे कुछ दिन पहले ही दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने मेट्रो ट्रेन में अश्लील हरकत करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल होने के संबंध में शहर की पुलिस को नोटिस जारी किया था। जिसके बाद से ही इन मामलो को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद आयोग ने कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से ‘अश्लील हरकत’ करते हुए देखा जा सकता है। यह बहुत ही गंभीर मामला है।
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मालीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से हस्तमैथुन करते हुए देखा जा सकता है। यह बहुत ही घिनौनी और परेशान करने वाली घटना है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और इस मामलेमें कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
अब रहेगी फ्लाइंग स्क्वॉड की नजर
बता दें कि दिल्ली मेट्रो में एक बिकिनी गर्ल का वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल मचा था। जिसे लोग सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के नाम से कहकर वायरल कर रहे थे। इसके बाद से ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC से मेट्रो में अश्लीलता रोकने के लिए नियम बनाने की लगातार मांग की जा रही थी। अब दिल्ली DMRC ने मेट्रो के कोच में पेट्रोलिंग करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात करने का फैसला किया है।
इस स्क्वॉड में पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों को शामिल किया जाएगा। पेट्रोलिंग करने वाले जवान सिविल ड्रेस में भी हो सकते हैं। ये लोगों पर नजर रखने के लिए खुद मेट्रो में सफर करेंगे और ध्यान देंगे की मेट्रो में ऐसी हरकतों पर जल्द से जल्द रोक लगाई जा सके।