अब ऐसी दिखती है फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने 'परदेसी परदेसी जाना नहीं’ की बनजारन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब ऐसी दिखती है फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ की बनजारन

NULL

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म राजा हिन्दुस्तानी तो आप सबको ही याद होगी। उस फिल्म का एक गाना परदेसी परदेसी जाना नहीं यह तो सबको ही याद होगा। यह गाना उस समय का सबसे फेमस गाना है और इसे उस समय के फेमस गांव में शूट किया गया था।

2 336

यह गाना फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर के ऊपर फिल्माया गया था और इस गाने में एक बंजारन  भी थी जिसे आप सबको याद ही होगा।

3 259

आज हम आपको उसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने इस फिल्म में बंजारन का रोल निभाया था। इस फिल्म में परदेसी परदेसी गाने में जो बंजारन थी उस लड़की का नाम प्रतिभा सिन्हा है।

4 208

प्रतिभा को इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में बहुत अच्छी पहचान मिल गई थी। लेकिन उस समय की प्रतिभा और आज की प्रतिभा में काफी ज्यादा फर्क आ गया है।

5 197

आज हम आपको प्रतिभा कि आज के समय की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म के अलावा प्रतिभा ने फिल्म महबूब मेरे महबूब मेरे, जंजीर, दीवाना मस्ताना, ले चले अपने संग, सैन्य राज इन सभी फिल्मों में काम किया हुआ है।

6 172

राजा हिंदुस्तानी फिल्म में प्रतिभा का यह परदेसी सॉन्ग आज भी लेागों को याद है औैर वह सुनते भी हैं। 4 जुलाई, 1969 को कोलकाता में जन्मीं प्रतिभा ने करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म ‘मेहबूब मेरे मेहबूब’ से की थी।

10 73

इसमें उनके अपोजिट एक्टर सुजॉय मुखर्जी (जॉय मुखर्जी के बेटे) थे। 90’s की कामयाब संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण में से एक नदीम सैफी को प्रतिभा अपना दिल दे बैठी थीं।

7 149

बता दें कि नदीम पर गुलशन कुमार की हत्या का आरोप है। कहा जाता है कि नदीम से अफेयर के चलते प्रतिभा ने अपना करियर भी दांव पर लगा दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिभा की मां माला सिन्हा उनके और नदीम के रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं।

8 110

ऐसे में किसी को उनके अफेयर का पता ना चले, नदीम और प्रतिभा एक-दूसरे से कोड वर्ड में बात करते थे। प्रतिभा का कोड नेम ‘Ambassador’ था, जबकि नदीम का ‘Ace’ हालांकि बाद में जब मीडिया को दोनों के सीक्रेट कोड नेम पता चल गए तो प्रतिभा ने सरेआम नदीम के साथ अपने रिलेशन की बात कबूल ली थी। लेकिन प्रतिभा की माँ को ये रिश्ता पसंद नहीं था इसीलिए उन्होंने प्रतिभा को चेन्नई भेज दिया था।

9 57

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।