अपनी मर्जी से टीवी देखने पर इस देश में मिलती है कड़ी सजा, बाहरी दुनिया की खबरें देखना है क्राइम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी मर्जी से टीवी देखने पर इस देश में मिलती है कड़ी सजा, बाहरी दुनिया की खबरें देखना है क्राइम

एक देश में कई तरह के अजीबगरीब नियम हैं। इन नियमों के बारे में जानकर आप हैरत में

दुनिया में हर देश के अपने नियम और कानून होते हैं। इस धरती पर कुछ ऐसी अजीबोगरीब जगहें भी है जिनके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। ना सिर्फ अतरंगी जगहें बल्कि कुछ जगहों पर ऐसे हैरान कर देने वाले नियम है जिनके बारे में सुनकर कोई भी दंग रहा जाए। दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पर कई अजीबोगरीब नियम है और उनके बारे में जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे।
1692177366 ai tv news
इस देश में कोई भी अपनी मर्जी से टीवी नहीं देख सकता है और यहां पर बाहरी दुनिया की खबरें सुनने को क्राइम माना जाता है। इस देश में तीन से चार टीवी चैनल हैं, लेकिन उन पर भी कोई भी इंटरनेशनल न्यूज नहीं दिखाई जाती है। इतना ही नहीं इस देश में सिर्फ 1 प्रतिशत से भी कम लोगों के पास इंटरनेट है। तो चलिए बताते है इस देश के बारे में।
1692177378 190515 north korea info
ये देश कोई नहीं बल्कि नार्थ कोरिया है जहां के शासक तानाशाह किम जोंग उन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। किम जोंग उन आए दिन अपने अजीबोगरीब किसी ना किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। वहीं, उत्तर कोरिया की अक्सर अजीबोगरीब नियमों की वजह से चर्चा होती रहती है। एक बार फिर इन दिनों नार्थ कोरिया अपने एक अतरंगी नियम की वजह से चर्चा में बना हुआ है।
1692177351 103762109 gettyimages 971887864
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नार्थ कोरिया में कोई भी बाहरी न्यूज चैनल नहीं देख सकता है। मीडिया पर किम जोंग उन की सरकार का पूरा नियंत्रण है और टीवी पर बस गिने चुने 3 से 4 चैनल आते हैं  उन पर भी बस वहीं दिखाया जाता है जो वहां की सरकार चाहती है। नॉर्थ के टीवी पर बस उत्तरी कोरिया और किम जोंग उन का गुणगाना किया जाता है। अगर कोई बाहरी चैनल देखता पाया जाता है तो उसे सजा दी जाती है।
1692177393 000 s27o5
सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि रेडियो पर भी सारा दिन इसी तरह के प्रोग्राम सुनने को मिलते हैं और यही वजह है कि नार्थ कोरिया के लोगों को बाकि दुनिया की ज्यादा जानकारी नहीं होती है। एक तरह से देखा जाए तो वहां के लोग बाकि दुनिया से बिल्कुल अलग है और उन्हें अपने देश के बाहर की दुनिया के बारे में शायद कुछ पता ही नहीं है। उनकी दुनिया बस उनके तानाशाह किम जोंग उन और नार्थ कोरिया तक ही सीमित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।