कहते है रिश्ते बड़े किस्मत से बनते है। पर कभी-कभी इन रिश्तो से ही कुछ ऐसी खबरें सामने आ जाती है, जो सभी को हैरान कर देती है। हाल ही में एक खबर सामने आई है, जिसमें शख्स अपने नई नवेली दुल्हन ने साथ हनीमून मनाने जा रहा था। तभी कुछ ऐसा हो जाता है कि शख्स को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ती है। बताया गया कि लड़का जिसका नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है।
.jpg)
प्रिंस की शादी काजल नाम की लड़की से होती है। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रहे होते है कि बीच रास्ते में ही उनकी बीबी गायब हो जाती है। इसके बाद हर जगह पर हड़कंप मच जाता है। जब प्रिंस इस मामले को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाते है, तो आगे पुलिस की छानबीन में पता चला कि लड़की जिसका नाम काजल है, वो गुरुग्राम में शॉपिंग करती हुई पाए गई।

बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी के बाद दार्जिलिंग हनीमून मानाने के लिए जा रहे थे। वो दार्जिलिंग पहुंचते की उससे पहले ही काजल बाथरूम का बहाना देकर, ट्रेन से फरार हो जाती है। काफी देर इंतजार करने के बाद जब काजल अपने पति के पास वापस नहीं आती है, तो प्रिंस उसे खोजने के लिए ट्रेन में यहाँ-वहां जाता है, लेकिन काजल नहीं मिलती है।

लास्ट में प्रिंस रेलवे पुलिस की मदद लेता है और आगे अपनी बातों को रखा था। आगे मिली जाने के अनुसार एक दिन प्रिंस को पुलिस का कॉल आता है कि उसकी बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको गुरुग्राम के एक मॉल से गिरफ्त में लिया गया था। अब बताया जा रहा हैं कि महिला को पुलिस बिहार के मुजफ्फरपुर ला रही है और आगे की पूछताछ महिला से यहीं होगी।
.jpg)
हालांकि अभी तक उसके भागने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आपको बता दे महिला को इस कारण पकड़ने में आसानी हुई क्योंकि उसने अपने फोन में नया सिम लगाया था, जिस कारण वो पुलिस को साइबर टीम के नजर में आ गई।


















