गर्मी से राहत पाने के लिए जापान में आया नया ट्रेंड, अब शर्ट के अंदर भी पंखा, देखें वायरल वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गर्मी से राहत पाने के लिए जापान में आया नया ट्रेंड, अब शर्ट के अंदर भी पंखा, देखें वायरल वीडियो

आपको बता दे जापान में लोग कुछ पंखे वाली शर्ट पहनते हैं। यह चलन धूप से बचाव के

हर साल कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन जाता है। अब हाल ही में एक ट्रेंड सामने आया है, जापान से इस बार लोग गर्मी से बचने के कुछ ऐसा तरकीब लगा रहे है, जो अपने आप में अनोखा है। इस समय लगभग सभी जगहों पर काफी गर्मी पड़ रही है। कभी-कभी ते़ज बारिश होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से छूट तो मिल जाती है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
1690623218 difhbfmnrfgivdb2m2lco6ui5i
जिसके सामने आने से लोग गर्मी से बचने का एक नया तरीका खोज लिए है। क्या है पूरी खबर जानें निचे। दुनिया में हर देश की अपनी एक अलग पहचान होती है और उसमे भी जापान जो अपने  दुनिया के सबसे अनोखे देश में शामिल है। जब दुनिया किसी चीज के बारे में सोचती है, तब तक जापान उस चीज को बन चूका होता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उसी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी इस वीडियो पर जल्दी से विश्वास नहीं होगा। 

आपको बता दे जापान में लोग कुछ पंखे वाली शर्ट पहनते हैं। यह चलन धूप से बचाव के लिए शुरू हुआ। जापान में अजीबोगरीब चीजें हमेशा वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में वहां एक और ट्रेंड शुरू हुआ है। लोग अपने कपड़ों में पंखे लगाकर घूम रहे हैं। कपड़ों में लगा एक छोटा सा पंखा बाहर की हवा को अंदर भेजता है और पूरे शरीर को ठण्डा कर देता है। लोग खुद को धूप से बचाने के लिए इस नए चलन को अपना रहे हैं।
1690623477 air conditioned shirt with a fan 9730
एक पुलिसकर्मी जो सड़कों पर ड्यूटी करता है, उसे हाल ही में पंखे वाली शर्ट पहने देखा गया। इस नजारे को एक शख्स ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया और अब यह वायरल हो गया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब दुनिया इस बारे में सोचे या नहीं लेकिन जापान अन्य देशों से काफी आगे, निकल चूका है। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है। क्या अपने देश में इस तरह की कोई सामान को खोजा जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।