चिकन पकाने से पहले क्यों नहीं धोना चाहिए, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चिकन पकाने से पहले क्यों नहीं धोना चाहिए, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

अक्सर लोग चिकन को खाना पकाने से पहले धोते हैं। दरअसल चिकन से बैक्टीरिया और स्लीमीनेस हटाने के

अक्सर लोग चिकन को खाना पकाने से पहले धोते हैं। दरअसल चिकन से बैक्टीरिया और स्लीमीनेस हटाने के लिए इसे पहले धोया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिकन पकाने से पहले धोना आपके लिए जानलेवा हो सकता है। इस बात की पुष्टि खुद फूड और सेफ्टी प्रोफेशनल्स ने की है। उन्होंने बताया है कि पकाने से पहले चिकन धोने से कई खतरनाक बीमारियां आपको हो सकती हैं। 
1575357631 chicken wash before
पकाने से पहले चिकन को धोना क्यों हो सकता है आपके लिए नुकसानदायक?

1575357676 chicken wash
कच्चे चिकन में कैम्पिलोबैक्टर और साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भारी मात्रा में होते हैं। इनका सेवन करने से आपको पेट में दर्द, दस्त और फूड पोइजिनंग जैसे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आपको बता दें कि कैम्पिलोबैक्‍टर से 
फूड पोइजनिंग होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। 
बैक्टीरिया को हटाने के बजाय चिकन धोने से समस्या बढ़ सकती है

1575357755 chinken wash before cook
यूके नेशनल हेल्‍थ सर्विस के मुताबिक, पानी के नीचे जब चिकन को धोया जाता है तो वास्तव में यह खतरनाक हो जाता है। चिकन में पानी जब डलता है तो उससे आपके सिंक, स्लैब, कपड़े, बर्तन और हाथों में बैक्टीरिया फैलने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि पानी की बूंदें 50 सेंटीमीटर तक जा सकती हैं। 
वैकल्पिक तरीका
चिकन से बैक्टीरिया हटाने का ये तरीका बिल्कुल सही है। इसके लिए आप चिकन को उचित तापमान में अच्छी तरह से पकाएं। चिकन पकाने के लिए न्यूनतम तापमान 165 डिग्री का होना चाहिए। इस तापमान में चिकन को पकाने से इसका चिकनापन और बैक्टीरिया हट जाता है। 
1575357920 washing chicken
हालांकि आप पेपर या तौलिया से भी चिकन से बैक्टीरिया और चिकनापन हटा सकते हैं। अगर चिकन को आप इसके बाद भी पानी से धोना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने आस-पास की जगह और हाथों को अच्छे से साफ कर लें। दरअसल एक रिपोर्ट में पता चला है कि चिकन को धोते समय बैक्टीरिया आपके सिंक, कपड़ों , बर्तन इसमें बहुत जल्दी फैलता है। 

कैसे रोक सकते हैं चिकन में बैक्टीरिया फैलने से जानते हैं
1. कच्चे चिकन को कवर करके फ्रिज में रखें

1575358051 raw chicken put in fridge with cover
कच्चे चिकन को हमेशा फ्रिज में खुना ना रखें। दरअसल इसके अंदर रस होता है तो फ्रीज में रखी बाकी चीजों का खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दूसरे खाने की चीजों में बैक्टीरिया ज्यादा जाने की संभावना हो जाती है। इसी वजह से चिकन को हमेशा ढककर रखें। 
2.जिन बर्तन को चिकन में इस्तेमाल किया है उन्हें धोएं

1575358083 chicken
कच्चे चिकन को तैयार करने के दौरान जितने भी बर्तनों का आपने इस्तेमाल किया है उन्हें बाद में अच्छे से धोएं। 
3. हाथों को अच्छे से धोएं

1575358116 hand wash
अपने हाथों को भी चिकन के धोने के बाद अच्छे से धोएं। इसके लिए आप साबुन और गर्म पानी से धो लें जिससे आपके हाथों से कीटाणु हट जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।