भूलकर भी ये पांच बातें कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भूलकर भी ये पांच बातें कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए

कई ऐसे रहस्य हमारे जीवन में होते हैं जो हमें किसी को नहीं बताने होते हैं। दरअसल ऐसा

कई ऐसे रहस्य हमारे जीवन में होते हैं जो हमें किसी को नहीं बताने होते हैं। दरअसल ऐसा करने से हम अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इतना ही नहीं लोग हमारे चरित्र पर भी सवाल उठा देते हैं। ऐसी ही पांच बातों के बारे में आज हम आपको बताएंगे जो आपको कभी भी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। इसका मतलब है कि आपको अपने जीवन की इन बातों को हमेशा राज रखना चाहिए। चलिए जानते हैं। 
गुुरु मंत्र

1575979735 guru mantra
अगर आपके गुरु ने कोई मंत्र आपको दिया है तो उसे हमेशा दूसरों से छुपाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब दूसरों से छिपा कर इन गुरु मंत्र को रखा जाता है तभी वह सिद्ध होते हैं। 
गुप्त दान

1575979919 daan
गुप्त दान के बारे में शास्‍त्रों में बताया गया है। शास्‍त्रों में कहा गया है कि गुप्त दान करने से लोग पर अक्षय पुण्य के साथ देवी-देवताओं की भी कृपा बनी रहती है। गुप्तदान हमेशा किसी को बताते नहीं हैं। 
पति-पत्नी के बीच की बातें

1575979959 wife husband fight
जब भी कोई वाद-विवाद पति-पत्नी के बीच में होता है उसे कभी भी तीसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके आपसी झगड़े का लाभ हमेशा तीसरा शख्स ही लेता है। 
उम्र

1575980058 age
लोग हमेशा अपने आपको जवान दिखाने के लिए दूसरों से अपनी उम्र छिपाते हैं। आयु छिपाना जरूरी होता है लेकिन दूसरों के मुकाबले खुद से छिपाना फायदेमंद होता है। अपने ऊपर उम्र हावी नहीं होने से ऊर्जा और उत्साह बढ़ता है। 
औषधि

1575980108 medicine
हमेशा कुछ दवाइंयों को छिपाकर रखना होता है। इतना ही नहीं रोशनी और गर्मी से भी दवाई को दूर रखना होता है। ऐसा इसलिए ताकि वह असरदार बनी रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।