शारदीय नवरात्र आज 29 सितंबर से शुरु हो गए हैं। 29 सितंबर से लेकर 8 अक्तूबर तक नवरात्र के व्रत होंगे। बता दें कि इस बार के नवरात्रों के व्रत में काफी लंबे वक्त के बाद किसी भी तिथि का क्षय नहीं हुआ है।
सारी ही राशियों के लिए इस बार के शारदीय नवरात्रि शुभ हैं लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके लिए इस बार के नवरात्रि बहुत खास और विशेष फल लाएं हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कि वो कौन सी खास राशियां हैं जिनके लिए यह नवरात्रि बहुत शुभ हैं साथ ही हम आपको बताएंगे लकी रंग कौन सा होगा इन राशियों के लिए।
नवरात्र बेहद शुभ हैं इन राशि वाले जातकों के लिए
शारदीय नवरात्रि आज से शुरु हैं और आज पहला व्रत है। सारी ही राशियों के लिए नवरात्रि का पहला दिन शुभ है लेकिन विशेष तौर पर मेष, वृषभ और कन्या इन तीन राशियों के लिए नवरात्रि का पहला दिन बहुत ही शुुभ और खास है।
ये रंग है आज का शुभ
नवरात्रि के पहले दिन रंग लाल बहुत शुभ है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां शैलपुत्री को लाल रंग बहुत पसंद है।
आज के दिन इस रंग के कपड़े धारण करें
भक्त लाल रंग के कपड़े पहनकर नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करें।
मनोकामनाएं कौन सही पूरी होंगी
मूलाधार चक्र शैलपुत्री के पूजा से जाग्रत होगा जिसके बाद विभिन्न उपलब्धियां और आरोग्य की प्राप्ति होगी।
क्या है आज के दिन का महत्व
सबसे ज्यादा महत्व नवदुर्गाओं में माता शैलपुत्री का है। इसी वजह से नवरात्र माता शैलपुत्री की पूजासे शुुरु होते हैं। योगी अपने मन को इस दिन मूलाधार चक्र में प्रवेश स्थित करते हैं और योगसाधना का भी यहीं से शुरु होती है।