अगर आपके भी नाखूनों पर ऐसे धब्‍बे हैं तो जीवन में होगा धन का आगमन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगर आपके भी नाखूनों पर ऐसे धब्‍बे हैं तो जीवन में होगा धन का आगमन

हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ हाथ की रेखाएं बता देती हैं। इसका मलतब यह कि इंसान

हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ हाथ की रेखाएं बता देती हैं। इसका मलतब यह कि इंसान अपनी जिंदगी में क्या करेगा, कितनी उसको सफलता मिलेगी, पारिवारकि जीवन उसका कैसा रहेगा यह सारी बातें हाथ की रेखाएं बता देती हैं। साथ ही क्या उतार-चढ़ाव सामजिक जीवन में आएंगे? कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन में इन सबके बारे में भी बताता है। 
1576064319 haathon ki rekhayen
जिस तरह से इन सबके बारे में हाथों की रेखाएं बताती हैं उसी तरह से नाखून पर पड़े धब्बे भी हमारे जीवन के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताते हैं। नाखूनों में धब्बे हमारे जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में बताते हैं। चलिए जानते हैं नाखून पर होने वाले धब्बों के बारे में।
1576064429 nails colour
सफेद धब्बा अगर नाखूनों पर हो

1576064461 white colour on nails
हस्तरेखा में बताया गया है कि अगर नाखूनों पर धब्बे होते हैं तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह धब्बे आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। अगर नाखूनों में सफेद धब्बे आपके हो जाते हैं तो यह आपको संकेत होता है कि आपके जीवन में धन की प्राप्ति होने वाली है। नाखूनों में सफेद धब्बों का पड़ना लाभकारी माना गया है। 
सफेद धब्बा पड़े अंगूठे के नाखून पर

1576064491 thumb nail
जिस तरह से उंगलियों के नाखूनों पर सफेद धब्बे का महत्व होता है उसी तरह से अंगूठे के नाखून पर होने वाले सफेद धब्बे का भी एक खास महत्व है। हस्‍तरेखा शास्‍त्र में बताया गया है कि अंगूठे के नाखून पर सफेद धब्बे के पड़ने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में प्रेम का आगमन होने वाला है। प्रेमी के रूप में भी इसका संकेत हो सकता है या फिर आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ सकता है। 
काला धब्बा अनामिका उंगली के नाखून पर हो तो

1576064544 anamika finger
अगर आपकी अनामिका उंगली के नाखून पर काले रंग का धब्बा हो जाता है तो यह शुभ संकेत नहीं होता है। हस्तरेखा शास्‍त्र में बताया गया है कि आपके जीवन में अपयश की जानकारी यह काला धब्बा देता है। अगर आपकी अनामिका उंगली के नाखून में ऐसा ही काला धब्बा हो रहा है तो आप असहायों और निराश्रितों की मदद करनी शुरु कर दें। ऐसा करने से आपके सारे काम शुभ होंग और जीवन से अपयश दूर होगा। 
सफेद धब्बा अगर आपकी कनिष्ठ उंगली में हो तो

1576064606 fingers colour
अगर आपकी कनिष्ठा उंगली के नाखून में सफेद धब्बा होता है तो वह शुभ संकेत देता है। हस्तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक आपके सारे ही कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अगर काला धब्बा आपकी कनिष्ठा उंगली के नाखून पर हो जाए तो इसका संकेत होता है कि आपके जीवन में असफलता प्राप्त होगी। इस तरह होने से व्यक्ति के जीवन में सफलता की उम्मीदें बिल्‍कुल खत्म हो जाती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।