37 सालों बाद नागालैंड में देखने को मिला ऐसा खूबसूरत दृश्य, यूजर्स ने शेयर की बर्फीली तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

37 सालों बाद नागालैंड में देखने को मिला ऐसा खूबसूरत दृश्य, यूजर्स ने शेयर की बर्फीली तस्वीरें

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल हो चुका

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। बता दें तापमान कई जगहों पर 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। इतनी ठंड देखकर घरों से बाहर निकलना लोगों ने बंद कर दिया है। हालांकि ठंड ने कुछ ऐसे रंग देश के कई इलाकों में दिखाए हैं जिसे लोगों ने प्रकृति का खूबसूरत उपहार मान लिया है। 
1577699262 nagaland snowfall
इन जगहों पर ठंड इतनी पड़ रही है जिसकी वजह से बर्फ जमना शुरु हो गई है और बर्फबारी हो रही है। इन जगहों पर ऐसा मौसम दो-तीन दशक से नहीं था। ऐसा ही कुछ हाल नागालैंड में इस समय देखने को मिल रहा है। 37 सालों बाद नागालैंड में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी में वहां के लोग खूब मस्ती कर रहे हैं। 
वीडियो शेयर किया विधायक जी ने

नागालैंड में बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट की हैं। विधायक एच.खेहोवी नागालैंड के Suruhoto  विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने नागालैंड की बर्फबारी की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंेने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, Luvishe गांव में बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि Zunheboto में ऐसा नजारा 37 साल बाद देखने को मिला है। 
लोग ले रहे हैं गांव में बर्फबारी का आनंद


नागालैंड में हो रही बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियोज नागालैंड के सूचना एवं जनसंचार विभाग ने भी अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज में गांव के लोग बर्फबारी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 


कई तस्वीरें सामने आई ट्विटर से 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.


नागालैंड की बर्फबारी की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर यूजर्स ने शेयर की है। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने प्रकृति का उपहार बता दिया है। जबकि अन्य लोग इन तस्वीरों को क्लाइमेंट चेंज से जोड़ रहे हैं और प्रकृति की चेतावनी इन्हें बता रहे हैं। 
बढ़ सकती है अभी और भी ठंड, बारिश आने की है संभावना
मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक ठंड और बढ़ेगी। इसका मतलब तापमान और भी नीचे गिरेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश,राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश में बारिश इस दौरान आने की संभावना बताई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।