Mysterious: दुनिया में विलुप्त होने वाला पहला दर्ज रहस्यमयी पौधे Silphium की 2,000 साल बाद हुई खोज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mysterious: दुनिया में विलुप्त होने वाला पहला दर्ज रहस्यमयी पौधे Silphium की 2,000 साल बाद हुई खोज

ये सोना, चांदी के तरह काफी महंगे माने जाते थे और पुरानी किताबों से से पता चलता है

आज विज्ञान इतना आगे बढ़ चूका है कि हर दिन कुछ न कुछ नए चीज की खोज होती रहती है। अब हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमे दावा किया गया कि एक ऐसे पौधे की खोज की गई है जो आज से 2,000 साल पहले ही खत्म हो गई थी। पौधा जिसका नाम ‘सिल्फ़ियम’ है इसका यूज़ प्राचीन ग्रीस, रोम और मिस्र में किया जाता था और माना जाता था कि यह 2000 साल पहले विलुप्त हो गया था, लेकिन अब इसकी खोज ने कई नए चीजों को जन्म दिया है। 
1692699953 silphium wikimedia commons eckard wolff postler ccby3
प्राचीन काल समय से एक चमत्कारिक पौधे के रूप में जाना जाने वाला यह पीली पंखुड़ियों वाले फूलों के पौधे को तुर्की में खोजा गया था। इस पौधे को सिल्फियन या सिल्फियम के नाम से जाना जाता था। इस पौधे की खोज तुर्की में एक वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर ने की थी। रिपोर्ट्स कहती है ग्रीक और रोमन साम्राज्य के उदय से पहले सिल्फ़ियम एक बहुत लोकप्रिय पौधा था। 
1692700091 silphium
पौधे को उसके फूलों सहित कुचल दिया गया और उबाला गया। इसका उपयोग भोजन और औषधि में किया जाता था।इतिहासकारों का कहना है कि रोम के प्रसिद्ध सेनापति जूलियस सीजर के समय में रोम के शाही खजाने में ऐसे हजारों पौधे रखे हुए थे। ये सोना, चांदी के तरह  काफी महंगे माने जाते थे और पुरानी किताबों से से पता चलता है कि वे वर्तमान लीबिया में प्राचीन साइरेनिका के तट पर फले-फूले देखें थे, लेकिन इसके बाद सिल्फ़ियम दुनिया से गायब हो गया। 
1692700130 00000183 5bc7 d5e5 adeb 7fd7ee350000 square
प्लिनी द एल्डर ने अपनी पुस्तक नेचुरल हिस्ट्री में दर्ज किया है कि उन्हें पहली शताब्दी ईस्वी में ऐसा पौधा मिला था और उन्होंने इसे सम्राट नीरो को दे दिया था।जांच में और खोज में पाया गया कि इस तरह का ये पौधा दुनिया में कही भी नहीं पाया जाता है। साथ ही इस बात की भी जानकारी आपके पास होनी चाहिए की सिल्फ़ियम दुनिया में विलुप्त होने वाला पहला दर्ज पौधा है। आपको पता ही यह तुर्की के माउंट हसन के पहाड़ों में उगने वाला पौधा फेरूला ड्रुडेना सिल्फ़ियम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।