भारत समेत दुनिया भर के क्रिकेट दीवानों के दिल पर राज करने वाले धोनी हाल ही में एक वीडियो से सोशल मीडिया पर चर्चे का वजह बन रहें है। इंस्टाग्राम पर सामने आये वीडियो में धोनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा गया ‘धोनी भैया’। जानकारी के अनुसार धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की और वर्तमान में एलजीएम नामक एक तमिल फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
धोनी फिल्म के लॉन्च के लिए पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई में थे और जैसे ही वह हवाई अड्डे पर उतरे तो प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।जिसके बाद ये वीडियो सभी के सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक प्रशंसक ने उनसे उनके घायल घुटने के बारे में पूछा, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। उन्होंने फैन की तरफ देखा और शायद हंगामे की वजह से क्रिकेटर सवाल नहीं सुन पाए।
हवाई अड्डे से बाहर निकलने से पहले धोनी ने प्रशंसक की ओर देखा और हाथ हिलाया। इस वीडियो को एक दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है साथ ही खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को आठ हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके थे। आपको बता दे पिछले महीने मुंबई के एक अस्पताल में धोनी के बाएं घुटने की सर्जरी हुई थी। इस साल के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी अपने बाएं घुटने पर भारी पट्टी बांधकर खेले थे।
हालाँकि जब आईपीएल मैच में धोनी को खेलते हुए देखा गया, तो ऐसा लगा कि वो बिलकुल ठीक है, लेकिन वास्तव में वह घुटने की समस्या से जूझ रहा थे। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनसे तबियत के बारे में पूछ रहे है। धोनी वो कप्तान रहे है, जिनको शायद ही कभी ही भुलाया जा सकता है। चेन्नई को चेन्नई सुपर किंग्स बनने वाले सभी के दिलों पर राज करते है। सबसे ज्यादा उम्र के इस आईपीएल खिलाड़ी के स्क्रीन पर आते है, लोग एक झलक के लिए तरस जाते है। हाल ही में धोनी का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे वो फ्लाइट में एक गेम को खेलते हुए नजर आ रहे थे।