MS Dhoni की सास भी चलाती है 800 करोड़ की कंपनी, पत्नी की भी बड़ी भूमिका, जानते है आप? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MS Dhoni की सास भी चलाती है 800 करोड़ की कंपनी, पत्नी की भी बड़ी भूमिका, जानते है आप?

टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान और मिस्टर कूल एमएस धोनी को तो आप सभी जानते ही होंगे, लेकिन

टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान और मिस्टर कूल एमएस धोनी को तो आप सभी जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको उनकी सास के बारे में पता है। अगर नहीं तो आप आज की खबर में उनके सास और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानने वाले है। भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी नाम नहीं एक इमोशन है। इस बार उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी काबिलियत अभी कम नहीं हुई है। 41 साल की उम्र में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया और अपना नाम सबसे ऊपर रखा। 
1687356734 untitled project 2023 06 21t191058.394
इंडियन प्रीमियर लीग में हो या लोगों के दिलो में धोनी सभी जगहो पर राज करते है। कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले धोनी अपने नाम के साथ विभिन्न ब्रांडों का प्रचारक है वो खेल के साथ विज्ञापनों के रूप में भी काफी पैसा कमाते है। झारखंड का ये बेटा हर चीज में सबसे आगे है। आपको मालूम हो कि पहले से ही कई व्यावसायिक में निवेश कर चुके महेंद्र मनोरंजन क्षेत्र में भी उतर चुके हैं। 
1687356755 untitled project 2023 06 21t191015.435
हाल ही में धोनी, धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम से एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की और क्या आप जानते हैं कि कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन है? इसका उत्तर है धोनी की सास शीला सिंह। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस में परिवार के सदस्यों को बड़ा बनाना चाहते थे। जिसके कारण एमएस की पत्नी साक्षी सिंह और उनकी मां शीला सिंह को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
1687356765 untitled project 2023 06 21t191224.958
दक्षिण में अपने बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण कर रही धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड की अनुमानित कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है। एक जानकारी के मुताबिक साक्षी इस कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर हैं। बताया जाता है साक्षी के पिता आरके सिंह और धोनी के पिता पान सिंह पूर्व में एक ही जगह एक साथ काम करते थे। शीला सिंह जो उस समय एक गृहिणी थीं वो अपने दामाद के बोलने पर अपनी बेटी के साथ एक व्यवसायी बन गईं। साथ ही आपको ये भी बता दे कई रिपोर्ट्स में धोनी की नेटवर्थ करीब 1030 करोड़ रुपए आंकी गई है।
1687356775 untitled project 2023 06 21t191316.865

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में सुपरहिट
इस बीच आईपीएल में सीएसके के कप्तान धोनी अब तक पांच बार टीम को ट्रॉफी दिला चुके हैं। टीम इंडिया को फिनिशर के तौर पर कई यादगार जीत दिलाने वाले धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 5 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मिस्टर कूल का आईपीएल में जलवा बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।