MP : सरकारी दफ्तर में कर्मचारियों ने लगाए फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP : सरकारी दफ्तर में कर्मचारियों ने लगाए फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके

NULL

मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित एक सरकारी दफ्तर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी कर्मचारी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, जिले के महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग के दफ्तर में एक अधिकारी के जन्मदिन पर जमकर डांस हुआ, इस डांस का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डांस की यह क्लिप वायरल होते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि विभाग के ही एक अधिकारी के जन्मदिन के मौके पर दफ्तर के अधिकारी और कर्मचारी डांस करने लगे, इनमें महिला और पुरुष दोनों कर्मचारी शामिल हैं। वीडियो में कर्मचारी अलग-अलग गानों पर डांस करते देखे जा सकते हैं। पुरुष कर्मचारियों के साथ महिला कर्मचारियों ने भी गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। कजरारे, हवन करेंगे जैसे गानों पर इन कर्मचारियों ने जमकर डांस किया। नाग‍िन डांस करते भी नजर आए।

पार्टी दफ्तर में हो रही है, वो भी काम के वक्त। सरकारी कर्मचारी मस्ती कर रहे हैं, ना फाइलों की चिंता और ना ही अफसरों का खौफ। हालांकि अब देवास के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि अगर जांच में यह आरोप सही पाया गया कि काम के वक्त ये लोग डांस कर रहे थे, तो कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।