भरभराकर गिरा पहाड़ और चमक गई इस देश की किस्मत, देखें ऐसा क्या हुआ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भरभराकर गिरा पहाड़ और चमक गई इस देश की किस्मत, देखें ऐसा क्या हुआ

भरभराकर गिरा पहाड़ और चमक गई इस देश की किस्मत, देखें ऐसा क्या हुआ

Congo Mountain Collapse : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई दिल दहला देनी वाली वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो मिल रही है, जिसमें एक पहाड़ भरभराकर गिरने लगता है। ये मंजर इतना खतरनाक होता है कि जो भी इसे देखता है, उसकी रूंह कांप जाती है।

congo copper mountain6

भरभराकर गिरा पहाड़, चमक गई किस्मत

ये वीडियो रिपब्लिक ऑफ कांगो के कटंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां लोगों की आंखों के सामने पहाड़ ऐसे गिरा की जिसने भी देखा बस देखता रह गया। इस भयानक मंजर ने लोगों की सांसें अटका दी थी। लेकिन इस बर्बादी ने लोगों की किस्मत ही बदल दी।

बताया जा रहा है कि इस आपदा के कारण इस देश की किस्मत की बदल गई। विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ के ढहने से यहां बड़े पैमाने पर तांबा बाहर निकल आया है, जिसे लूटने के लिए लोग उमड़ पड़े। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

ये वीडियो @curioXities ने एक्स पर शेयर किया है।

कांगो में तांबे का विशाल भंडार

Congo Mountain Collapse : बता दें कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में तांबा सबसे मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। देश में तांबे का विशाल भंडार है, ये मुख्य रूप से कटंगा क्षेत्र (अब हौट-कटंगा प्रांत) में स्थित है। जो मध्य अफ्रीकी कॉपरबेल्ट का हिस्सा है, ये दुनिया के सबसे बड़े और सबसे समृद्ध खनिज बेल्ट में है। मालूम हो कि डीआर कांगो दुनिया के कुछ सबसे बड़े अच्छी श्रेणी के तांबे के भंडार का घर है। इसके अलावा जो तांबा कटंगा में मिलता है वह अपनी उच्च गुणवत्ता और अपेक्षाकृत कम उत्पादन लागत के लिए फेमस है। जो इसे ग्लोबल मार्केट में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बनाता है। बताते चले कि इस क्षेत्र में कोबाल्ट, यूरेनियम, टिन और जस्ता जैसे अन्य मूल्यवान भंडार भी हैं।

लेकिन जैसे ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे, उन्होंने अफ्रीका की गरीबी पर चिंता जताते हुए सवाल उठाए। वहीं कुछ लोगों ने पश्चिमी देशों के दखलंदाजी को लेकर सवाल किए। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि यह अफ्रीका का एक गरीब देश है, मैं समझ नहीं पा रहा कि यह कैसे हुआ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।