माँ दे रही परीक्षा, बाहर महिला कांस्टेबल कर रही उसके छोटे बच्चे की देखभाल, फोटो ने जीता सभी का जीत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माँ दे रही परीक्षा, बाहर महिला कांस्टेबल कर रही उसके छोटे बच्चे की देखभाल, फोटो ने जीता सभी का जीत

एक महिला अभ्यर्थी अपने छह महीने के बेटे के साथ चपरासी भर्ती परीक्षा देने के लिए ओधव परीक्षा

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसे पोस्ट वायरल हो जाते है, जो सभी का दिल जीत लेते है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला कांस्टेबल को हाथ में बच्चे लिए हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट के पीछे की बात जानने के बाद आपका भी मन करेगा। इन महिला कांस्टेबल को सलाम करने की। जानकारी के अनुसार ये पोस्ट गुजरात का बताया जा रहा है। 
1689424013 f0l3ug4amaewmah
जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चे की वजह बन गया। गुजरात में एक महिला कांस्टेबल को ओधव में उच्च न्यायालय की चपरासी भर्ती परीक्षा के दौरान एक शिशु की देखभाल करने के लिए महिला को सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा मिल रही है। अहमदाबाद पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें जानकारी के अनुसार कांस्टेबल दया बेन रविवार को छह महीने के बच्चे को गोद में लिए हुए और उसके साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। 

बीते सोमवार को, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा की और उनके दयालु व्यवहार को प्रोत्साहित किया। अहमदाबाद पुलिस के ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, एक महिला अभ्यर्थी अपने छह महीने के बेटे के साथ चपरासी भर्ती परीक्षा देने के लिए ओधव परीक्षा केंद्र पहुंची। बताया गाया कि परीक्षा शुरू होने से कुछ ही पल पहले, बच्चा लगातार रोने लगा। आगे बताया गाया कि कांस्टेबल दया बेन आगे आईं और बच्चे की देखभाल करने की पेशकश की।
1689424028 f0l3tuuaeaacnrj
जिससे मां को बिना किसी व्यवधान के अपनी परीक्षा पर ध्यान लगाने का मौका मिला।अहमदाबाद पुलिस की पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, कई यूजर्स ने कांस्टेबल दया बेन की दयालुता के लिए सराहना की। लोगों ने उनके कार्यों पर गर्व किया। यह दिल छू लेने वाली घटना कई लोगों को पसंद आई, जिन्होंने कांस्टेबल की निस्वार्थता और दूसरों की मदद करने के लिए उनकी तारीफ की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।