आपने बॉलीवुड का एक गाना तो सुना ही होगा ‘खाइके पान बनारस वाला’ हां ये के ऐसा गाना है, जो शायद ही कभी कोई भूल सकता है। पान और बनारस की दोस्ती को कोई भी भूल नहीं सकता है, जिसने उसका स्वाद लिया हो, पर आज की खबर में हम आपको बनारस (वाराणसी) नहीं नवाबों के शहर लखनऊ के बारे में बताने वाले है। हां हाल ही में एक खबर सभी के जुबां पर बनी हुई है। सबसे महंगा पान जिसे गोल्ड पान के नाम से जाना जाता है।
जानकारी है कि इस अनोखे पान को मास्टर संजय कुमार चौरसिया ने तैयार किया है। एक रिपोर्ट में बताया गया मास्टर संजय कुमार ने अपने खानपान के बिजनेस से प्रभावित होने के बाद बनाया था। इस गोल्ड पान में चांदी की भराई और सोने की बाहरी परत होती है और साथ में इसके स्वाद के लिए शीर्ष पर केसर मिलाया जाता है, जो इसके स्वाद को खूब बढ़ता है। हाल ही में यह पान 999 रुपये की कीमत पर सभी जगहों पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
साथ भी यह भी बताया गया इस शाही गोल्ड पान को तैयार करने में लगभग तीस मिनट लगते हैं। पुरे काम में पान पर 24 कैरेट सोने की परत लगाना आदि भी होता है। खाएं जाने पर इस पान के स्वाद को काफी अच्छा बताया जाता है। जानकारों का मानना है कि ताज़ा फील करने के अलावा, यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह दुकान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना चौराहे पर स्थित है।
शॉप का नाम राष्ट्रीय पान दरबार जहां ये पान मिलता है। मालिक, संजय ने 27 सितंबर, 2022 को दुकान की स्थापना की। तब से, गोल्ड पान का स्वादिष्ट स्वाद लखनऊ के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसने बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों सहित सभी उम्र के व्यक्तियों के बीच लोकप्रियता हासिल की है, जो बड़े उत्साह के साथ इस पान का आनंद लेते हैं। महिलाएं और लड़कियां भी इसके स्वाद की शौकीन हैं, जिससे यह कई लोगों की पसंदीदा पसंद बन गई है।