Most Dangerous Road: हर कदम पर मौत का साया, पर खूबसूरती बेमिसाल, क्या आप जानते है इस रोड़ के बारे में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Most Dangerous Road: हर कदम पर मौत का साया, पर खूबसूरती बेमिसाल, क्या आप जानते है इस रोड़ के बारे में

पहाड़ी रास्ते आमतौर पर भी काफी ही खतरनाक होते है। खासकर जब बारिश आदि का मौसम होता है।

रास्ते जो सिर्फ हमे एक जगह से दूसरे जगह तक नहीं लेके जाते है। रास्तें हमे एक ऐसी याद देते है, जो शायद ही अपने जीवन में कभी भी भूल सकते है। अपने देश में खूबसूरत रास्तों की कमी नहीं है लेकिन कहते है ना खूबसूरती के पीछे कुछ ना कुछ डरावनी चीज जरूर होती है। आज की खबर में हम आपको भारत के एक ऐसे रोड़ के बारे में बताने वाले है। 
1685095883 sonamarg zojila pass 148146163196o
सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार जोजिला दर्रा सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार है। यह भारत के सबसे खतरनाक मार्गों में से एक जोजिला दर्रा है, जो जम्मू और कश्मीर में स्थित है। यह लेह और श्रीनगर को जोड़ता है और राष्ट्रीय राजमार्ग 1डी पर स्थित है।
1685095892 greaterkashmir 2fimport 2f2015 2f05 2f2015 5largeimg214 may 2015 083506470
क्योंकि यह काफी ऊंचा है और एक तरफ बड़ी खाई है, इसलिए इस मार्ग को खतरनाक माना जाता है। जोजिला दर्रा समुद्र तल से लगभग 3528 मीटर ऊपर है यानी 11575 फीट।
1685095937 20230316172l
श्रीनगर के रास्ते सोनमर्ग जाने के लिए यात्रियों को ज़ोजिला पास से जाते है। जोजिला दर्रा लगभग 9 किमी लंबा है, लेकिन इसे पार करने में काफी समय लगता है।
1685095926 accident zojilla
भीषण बर्फ़बारी और ठंड की स्थिति के कारण यह मार्ग सर्दियों के दौरान बंद रहता है। हालांकि, इसके बंद होने से लद्दाख को सामान आपूर्ति करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे गाड़ियों की क्षमता पर असर पड़ाता है।
सबसे चुनौतीपूर्ण ड्राइविंग स्थिति तब होती है जब बारिश हो रही होती है और आप इस सड़क पर होते हैं। सड़क चिकनी हो जाती है; भूस्खलन की संभावना भी बढ़ जाती है। बेहद खतरनाक होने के बावजूद यह रास्ता लद्दाख को रसद और अन्य आपूर्ति पहुंचाने के लिए जरूरी है। इस जगह पर हादसे कम नहीं होते, यह बात अलग है।
1685095902 zojila pass
पहाड़ी रास्ते आमतौर पर भी काफी ही खतरनाक होते है। खासकर जब बारिश आदि का मौसम होता है। ये रोड़ इतना खतरनाक होने के बाद भी भी काफी ही खूबसूरत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।