देश के सबसे अमीर लोगों में के एक मुकेश अंबानी जो न सिर्फ अपने बिजनेस के वजह से जाने जाते है, बल्कि अपने घर के वजह से भी पूरी दुनिया में फेमस है। उनके घर जिसका नाम एंटीलिया है, वो देश के साथ-साथ दुनिया के सबसे महंगे और खूबसूरत घरों में आता है। अब हाल ही में एक खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने बिलकुल अंबानी के जैसा घर बनवाया है।
इस घर को बनाने में उसने काफी मेहनत की और पिछले कई सालों से वो इसको बनबाने में लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार फिलहाल इस घर को बानने का काम रोक दिया गया है। शख्स को घर बनवाते देख आस-पास के लोगों को चिंता सताने लगी जिस कारण इस घर का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है।
जहां पेशे से डॉक्टर सियाराम सिंह पटेल ने अपने पुस्तैनी जमींन पर मंजिल का के घर खड़ा कर दिया। बताया गया कि इस घर को बनाने का काम लगभग दो दशक पहले शुरू हुआ था। तब से साल दर साल इस घर की ऊचांई बढ़ती ही रही। कुछ लोगों का कहना है कि उनके घर की ऊचांई से आस-पास के घर को खतरा हो सकता है। इस कारण लोगों ने घर के काम को रोकने की मांग की है।
डॉक्टर होने के कारण वो अपने पेशे ने नहीं अपने शौक से अपना नाम बनाना चाहते है। वो अपने नाम बनने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते है इसी सिलसिले में उन्होंने ये घर बनाने का काम किया था। बताया गया कि सियाराम सिंह पटेल को न सिर्फ नाम कमाने के शौक है, बल्कि उनको शादी करने का भी शौक है।
उन्होंने चार शादी की है और उनके छ: बच्चे है। पर बताया जाता है कि वो अभी उस गांव में न रह कर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रहते है। पर मिर्जापुर में उनके घर से सभी को डर लगता है, क्योंकि घर की हालत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।