Michael Vaughan
Girl in a jacket

Michael Vaughan के देसी अंदाज को देख शख्स ने बनाया आधार कार्ड, कहा-आप भारतीय नागरिक हैं

Michael Vaughan

Michael Vaughan: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते है यही कारण है कि लोग उनके ट्वीट का बेसब्री से इंतजार करते है। क्योंकि उनका एक ट्वीट ही लोगों के कमेंट्स की बहार लेकर आ जाता है।

Michael Vaughan

इसके साथ ही लोग उनके ट्वीट से ढेरों मीम भी बनाते हैं। अब उन्होंने एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर मुंबई की सड़क पर भुनती मूंगफली के ढेले की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। जिसके बाद उनके देसी अंदाज को देख एक शख्स ने उनका आधार कार्ड ही बना दिया।

Michael Vaughan

साथ ही लिखा, आपका आधार कार्ड तैयार है। अब आप भारतीय नागरिक हैं। शख्स ने आधार कार्ड पर माइकल का फोटो लगा दिया, उनका नाम और उनकी बर्थ डेट को लिख दिया। इस ट्वीट को माइकल ने भी रीट्वीट किया है।


Michael Vaughan: वहीं, एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है, अगर आपको मुफ्त में चावल चाहिए तो राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर दीजिए’। जबकि एक शख्स ने लिखा, ‘माइकल वॉन कुमार लिख देते तो अच्छा रहता है’। जबकि ने लिखा, ‘कमाल है, आधार कार्ड में इतनी अच्छी पिक?’


बता दें, माइकल ने मुंबई की सड़क पर भुनती मूंगफली के ढेले की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘आप मुंबई में रोस्टेड स्ट्रीट नट्स को मात नहीं दे सकते..सड़कों का माहौल पसंद है.. भारत’। जबकि इससे पहले माइकल की दीवाली से पहले एक और वीडियो वायरल हुई थी।


वीडियो में वह बाल कटाने और हेड मसाज लेने के बाद कुर्सी पर रिलैक्स करते हुए नजर आते है। इसे वॉन ने ‘दिवाली पार्टी ट्रिम’ की संज्ञा दी थी। अपने पोस्ट में वॉन ने लोगों को उस नाई के बारे में भी बताया जिसने उनेके बाल काटे है। वॉन ने इस नाई को अपना अच्छा दोस्त कहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।