आपने कभी सुना है कि किसी शख्स ने एक जानवर से शादी कर ली हो। जानवर भी कोई और नहीं बल्कि सबसे खतरनाक मगरमच्छ हो। मगर आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले है जिसे मगरमच्छ से शादी कर ली है। ये व्यक्ति को कोई आम इंसान नहीं बल्कि मेक्सिको के एक मेयर हैं, जिन्होंने मगरमच्छ के साथ शादी रचाई है। मगरमच्छ से शादी करने के पीछे जो वजह है उसे जानकर तो आपका दिमाग ही घूम जाएगा।
हाल ही में दक्षिणी मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने एक मादा मगरमच्छ से शादी की। विक्टर ह्यूगो सोसा ने पूरी रीति-रिवाज के साथ मगरमच्छ के साथ शादी की है। शादी में मगरमच्छ को एक दुल्हन की तरह सजाया गया था और दुल्हे ने इस पारंपरिक शादी समारोह में अपनी दुल्हन के साथ डांस भी किया है।
शादी के दौरान मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने कहा, ‘मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं और यही अहम है। आप प्यार के बिना शादी नहीं कर सकते है और मैं राजकुमारी लड़की से शादी के लिए तैयार हूं।’ मेयर और मगरमच्छ की इस अजीबोगरीबों शादी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मगरमच्छ से शादी करने की वजह भी बहुत ही दिलचस्प है।
बता दें कि चोंटल और हुआवे स्वदेशी समूहों के बीच बतौर शांति की स्मृति के लिए ये पांरपरिक शादी समारोह का आयोजन 230 सालों से होता आ रहा है। यहां रेपटाइल को एक राजकुमारी का रूप माना जाता है और मेयर को चोंटल के राजा का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से मेयर को रेपटाइल से शादी करनी पड़ती है। इस शादी को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
शादी के लिए मगरमच्छ को बकायदा दुल्हन की तरह सजाया जाता है और दुल्हन जैसे कपड़े पहनाए जाते हैं। इस दौरान सुरक्षा के नजरिए से उसका मुंह बांध दिया जाता है। ये अनोखी शादी शहर के टाउन हॉल में होती है। शादी के दौरान मेयर को अपनी मगरमच्छ दुल्हन को किस भी करना होता है। मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा की भी मगरमच्छ को किस करते हुए फोटो वायरल हो रही है।