चलती ट्रेन का दरवाजा खोलकर बाहर कूदा शख्स, आगे जो हुआ देखकर कांप जाएंगी रूह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चलती ट्रेन का दरवाजा खोलकर बाहर कूदा शख्स, आगे जो हुआ देखकर कांप जाएंगी रूह

सबसे खौफनाक यह है कि शख्स चलती मेट्रो का दरवाजा अपने दोनों हाथ से खींचकर खोलता है। मेट्रो

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक मेट्रो के हैरतअंगेज वीडियो सामने आ रह हैं। इन वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखो पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। कुछ वीडियो तो लोगों को रूह कांपा देने वाले होते हैं। इसी कड़ी में अब चलती मेट्रो से एक नया खतरनाक वीडियो  इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है और जिसे देखकर लोगों के अपनी आंखो पर यकीन नहीं हो रहा है।
1685778206 ैे
जहां अभी तक दिल्ली मेट्रो में लोगों को रोमांस करते तो कुछ कंटेंट क्रिएटर्स को मेट्रो में टूथब्रश करते तो तौलिया लपेटे देखा गया था। इतना ही नहीं एक शख्स को तो नहाते हुए भी देखा गया था। मगर इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें एक शख्स को चलती मेट्रो का दरवाजा खोलकर उससे कूदते देखा जा सकता है। ये वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
1685778251 man jumped from metro
ये वीडियो इंडिया नहीं बल्कि न्यूयॉर्क मेट्रो का बताया जा रहा है। आमतौर पर मेट्रो के दरवाजे बंद रहते है और सिर्फ स्टेशन आने के बाद ही खोलते हैं। मगर न्यूयॉर्क मेट्रो में एक शख्स ने शराब के नशे में प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही मेट्रो के दरवाजों को खींचकर खोल दिया और उतरने के लिए छलांग लगा दी। मेट्रो से बाहर जमीन पर पैर रखते ही वो मुंह के बल गिर जाता है।

वीडियो में मेट्रो के अंदर मौजूद लोगों को जोर-जोर से आवाज लगाकर शख्स को ऐसा नहीं करने के लिए कहते सुना जा सकता है। मगर शराब के नशे में धुत उस शख्स पर किसी की बात कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो सीधे मेट्रो से बाहर कूद जाता है और इस वजह से उसे काफी चोट भी आती है। ये हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों  का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
1685778111 screenshot 8
1685778117 screenshot 7
1685778123 screenshot 6
1685778128 screenshot 5
1685778133 screenshot 4
1685778138 screenshot 3
1685778143 screenshot 2
1685778148 screenshot 1
इस वायरल वीडियो को अबतक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 7 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। इस अजीबो-गरीब वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, न्यूयॉर्क मेट्रो में ये आम बात है। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई बर्नार्ड। तीसरे यूजर ने कहा, वो एक कार्टून की तरह उड़ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, आदमी ने सोचा कि ट्रेन नहीं चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।