इस शख्स के बाल हैं 6 फिट लंबे , 40 वर्षों से धोए भी नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस शख्स के बाल हैं 6 फिट लंबे , 40 वर्षों से धोए भी नहीं

इस शख्स का नाम है साकल देव। इनके बाल आप देख सकते हैं करीब 6 फीट लंबे हैं

इस शख्स का नाम है साकल देव। इनके बाल आप देख सकते हैं करीब 6 फीट लंबे हैं और तो और इन्होंने पिछले 40 सालों से अपने बालों को धोया ही नहीं है। साकल देव बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। उनके इतने ज्यादा लंबे बालों की वजह से लोग उन्हें महात्मा कहकर बुलाते हैं। 
1563366652 untitled 11

लेकिन क्यों रखे इतने लंबे बाल

साकल देव ने बताया कि उनके इतने लंबे बाल रखने के पीछे उनकी एक वजह है।क्योंकि एक बार उन्हें भगवान का सपना आया था। वो कहते हैं कि भगवान ने उनसे कहा कि कभी भी अपने बाल मत काटवाना और वह शराब और धूम्रपान करना भी छोड़ दें।
1563366661 111

अपने बालों को सफेद कपड़ों से बांध लेते हैं

साकल देव जब भी घर से बाहर जाते हैं तब वह अपने बालों को सफेद कपड़ों से बांध लेते हैं। उन्होंने बीते 40 सालों से इन बालों को धोया तक नहीं है। यहां तक की इतने लंबे बाल होने पर भी सकल की पत्नी को उनसे कोई परेशानी नहीं है।
1563366669 12 1

31 साल वन विभाग में काम किया

साकल देव ने 31 सालों तक वन विभाग में कार्य किया है। उनका एक अच्छा खासा परिवार भी है जिसमें उनकी तीन बेटे,तीन बेटियां और सात पोते-पोतियां शामिल हैं।
1563366688 untitled 12
अब साकल देव घर पर रहकर कुछ दवाइंया बनाते हैं। जिसे लेने के लिए लोग काफी दूर-दूर से उनके पास आते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।