वट सावित्री की रात सुहागिन महिलाएं चुपचाप जलाएं एक दीपक और रख दें ये एक चीज,बदल जाएंगे पति के दिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वट सावित्री की रात सुहागिन महिलाएं चुपचाप जलाएं एक दीपक और रख दें ये एक चीज,बदल जाएंगे पति के दिन

वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की

हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। 
1684485983 vat copy
वट सावित्री व्रत 2023 शुभ मुहूर्त 
इस बार अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मई यानी कल रात 09 बजकर 42 मिनट पर हो चुकी है और इसका समापन 19 मई आज रात 09 बजकर 22 मिनट पर होगा।उदयातिथि के अनुसार, वट सावित्री व्रत इस बार 19 मई यानी आज ही रखा जा रहा है।
1684485999 vat3
सनातन धर्म में बरगद के पेड़ को पूजनीय और शुभ माना गया है।ज्योतिष शास्त्र में वट वृक्ष से जुड़े कई सरल और अचूक उपायों का वर्णन मिलता है, जो मनुष्य के जीवन में आ रही अनेक समस्याओं के लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष यानि बरगद के पेड़ की पूजा करती है। इस दिन अगर बरगद के पेड़ से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाए तो शुभ फल मिलता है।
1 . बरगद के पेड़ का एक साबुत पत्ता लें उस पत्ते के ऊपर गीली हल्दी के जरिए स्वास्तिक बनाएं।अब इस पत्ते को संभाल कर अपने पूजा घर में या धन वाले स्थान में रख दें। इस उपाय से मनुष्य को अपार धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।
1684486013 vat 4
2. बरगद के 108 हरे और साबुत पत्ते लें. इन सभी पत्तों पर 11 बार लाल रंग की स्याही से राम का नाम लिखें।अब इन पत्तों को बजरंगबली को समर्पित करें। उपाय से मनुष्य की हर इच्छा पूरी होगी, अच्छी नौकरी के योग बन सकते हैं।इसके अलावा जातक को हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होगी।
1684486146 3333hhhh
इसके अलावा इस दिन रात के समय बरगद के पेड़ के नीचे मिट्ठी का एक दीपक जलाएं और इसमें एक कपूर और एक जोड़ा लौंग रख के अपने मन में अपने पति का नाम तीन बार लें और मन की इच्छा कहे और हाथ जोड़े।इस उपाय से आपके पति के तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे घर में सुख शांति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।