Man Viral Gun Stunt Video : कभी-कभी सोशल मीडिया पर शानदार करतब और स्टंट दिखाने वाले लोगों के वीडियो काफी वायरल हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी वे तरकीबें दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, और लोग घायल भी हो सकते हैं या मर भी सकते हैं। फिलहाल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोई मुंह में सिगरेट और हाथ में बंदूक लेकर डांस कर रहा है। लेकिन उससे एक गलती हो जाती है और कुछ बुरा हो जाता है जिसके बारें में उसने सोचा भी नहीं होगा। बहुत सारे लोग वीडियो देख रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कुछ का कहना है कि यह वाकई खतरनाक है।
बंदूक से चली गोली
Dude tries to act gangster and finds out pic.twitter.com/Vwwd7eqXaO
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) November 23, 2023
Courtesy: वायरल वीडियो को एक्स पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
वीडियो में एक शख्स है जो बंदूक पकड़कर और सिगरेट पीते हुए डांस कर रहा है। वह डांस पर इतना फोकस है कि गलती से बंदूक से गोली चल जाती है और वह डर जाता है। तभी एक महिला आती है और उसकी इस गलती के कारण उसे मारती है। महिला जिस तरह से उस शख्स की धुनाई करती है, वह इतना मजेदार है कि वीडियो देखने वाला हर कोई व्यक्ति हंसने लगता है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया और दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया। कई लोगों ने इस पर अपने कमेंट भी किए है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
आग की तरह तेजी से फैलने वाले इस वायरल वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं और इसके बारे में रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया कि- खेल खेल में गलत हो गया। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा कि- जरा सी लापरवाही जान ले सकती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।