बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट में ताला, रोमांस के लिए गर्लफ्रेंड करती थी अनलॉक, ब्रेकअप के बाद चाभी लेकर हुई फरार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट में ताला, रोमांस के लिए गर्लफ्रेंड करती थी अनलॉक, ब्रेकअप के बाद चाभी लेकर हुई फरार

सोशल मीडिया पर एक शख्स की दुखभरी कहानी वायरल हो रही है। आठ महीने पहले इस शख्स की

प्यार में कभी-कभी लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग कुछ ऐसा कर जाते है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। आज हम जिस शख्स के बारे में आपको बताने वाले उस शख्स ने अपना प्यार साबित करने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड की एक ऐसी डिमांड मान ली। जिसे सुनकर कोई भी शॉक्ड हो जाएगा।
दरअसल, स्पेन में एक शख्स की गर्लफ्रेंड ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ताला लगवा दिया। जब लड़की का रोमांस करने का मन होता था तब ही वो लॉक खोलती थी। ताले की सिर्फ एक ही चाभी थी जिसे लड़की अपने पास रखती थी। लड़के ने भले ही उस समय अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में अपने प्राइवेट पार्ट पर ताला लगवा लिया था मगर बाद में जो हुआ उसके बारे में तो उसने कभी नहीं सोचा होगा।
1687768856 untitled project
रिपोर्ट के मुताबिक, बार्सिलोना का रहने वाले एक शख्स ने 8  महीने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की खुशी के लिए अपने प्राइवेट पार्ट पर ताला लगवा लिया था। मगर इससे भी उसकी गर्लफ्रेड को सुकून नहीं मिला और उसने तीन महीने पहले लड़के से ब्रेकअप कर लिया। इतना ही नहीं ब्रेकअप के बाद लड़की चाभी को अपने साथ ही लेकर भाग गई। लड़की के भाग जाने के बाद उस लड़के ने ताला खोलने की तमाम कोशिश की।
1687769070 untitled project (2)
लड़के ने खुद से ताला खोलने की कोशिश की लेकिन जब वो बार-बार ट्राई करने के बाद भी ताला नहीं खोल पाया तब जाकर उसने एक टैटू शॉप में जाकर अपनी समस्या बताई। यही से ये खबर लीक हो गई। हैरान करने वाली बात ये थी कि तीन महीने बाद लड़की ने जब चाभी लौटाई, तब तक ताले पर जंग लग गया था. जिस कारण से ताला खुल नहीं पाया।
1687769105 untitled project (5)
ऐसे में मज़बूरी में शख्स को टैटू शॉप में जाकर ताला तुड़वाना पड़ा। टैटू आर्टिस्ट ने बताया कि ताले पर जंग लग गई थी और ताला खुल ही नहीं रहा था। मगर कई बार सावधानी से हथौड़ा मारने से ताला टूट गया। ताला खुलने के बाद शख्स ने टैटू आर्टिस्ट को थैंक्स कहा और चुपचाप निकल गया। इस दौरान ताला खोलने का वीडियो भी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।