शख्स ने थमाई बच्चे के हाथ में लोडेड पिस्टल, खिलौना समझकर मासूम ने चला दी गोली, दिल दहला देगा ये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी शादी समारोह जैसा लगता है, जहां फायरिंग करने के

शादी-ब्याह जैसे मौकों पर तो अब लोगों का फायरिंग करना जैसे आम बात हो गई है। पार्टी बगैरा में इस तरह सरेआम फायरिंग करने की वजह से कई बार बड़े हादसे भी हो जाते हैं लेकिन उसके बाद भी लोग इस तरह की हरकतें करने से पीछे नहीं हटते हैं। अपनी दंबगई दिखाने के चक्कर में अब तो लोग बर्थडे पार्टी तक में फायरिंग करने लग गए हैं।
1688551166 screenshot 9
इन मामलों में कई बार पुलिस द्वारा कार्रवाई होने के बाद भी लोग इस तरह की हरकतें करने से बाज नहीं आते हैं। बारात में डांस के दौरान बंदूक दिखाना या फायरिंग करते हुए कई बार हादसे भी हुए हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो चुका है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।
1688551174 screenshot 10
इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो किसी शादी समारोह का लग रहा है, जहां शादी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, सामने आए वीडियो में एक छोटा-सा बच्चा एक शख्स को गोली मार देता है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथ में लोडेड पिस्टल लेकर एक बच्चे के साथ बैठा हुआ है। वो शख्स उस पिस्टल से फायरिंग करना चाहता है, लेकिन उससे फायरिंग नहीं हो पाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वो शख्स उस लोडेड पिस्टल को फिर अपने पास बैठे उस छोटे बच्चे के हाथ में दे देता है। फिर जो हुआ उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। जैसे ही पिस्टल उस बच्चे के हाथ में आती है, वो उसे खिलौना समझकर फायरिंग कर देता है। गोली जाकर सीधे उस शख्स को लग जाती है जिसने उसके हाथ में पिस्टल थमाई थी।
1688551202 screenshot 1
1688551206 screenshot 2
1688551211 screenshot 3
1688551217 screenshot 4
1688551222 screenshot 5
1688551227 screenshot 6
1688551232 screenshot 7
1688551237 screenshot 8
गोली चलते ही बच्चा सीधे जमीन पर गिर जाता है और गोली उस शख्स के पेट पर जाकर लगती है जिससे वो भी अचानक गोली लगने से पीछे की तरफ चला जाता है। इसके साथ ही ये वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को इंटरनेट पर अब तक 1.9 मिलियन लोग देख चुके हैं और वीडियो पर लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फादर ऑफ द ईयर।’ एक अन्य ने लिखा, क्या मूर्ख है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।