यह शख्स कर रहा था सांप को परेशान, फिर कुछ ही देर में हो गया ऐसा हाल, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यह शख्स कर रहा था सांप को परेशान, फिर कुछ ही देर में हो गया ऐसा हाल, देखें वीडियो

इन दिनों एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान

इन दिनों एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान और डरा दिया है। इस वीडियो में एक शख्स को सांप ने कैमरे के सामने ढस लिया। दरअसल इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कैसे सांप से इस शख्स ने पंगे लिए और उसे काटने के लिए भी उकसता हुआ नजर आया। 
1569240794 snake bite a man
उसके बाद क्या था सांप ने भी मौका देखा और शख्स को काट गया। यह वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया है और जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बहुत शेयर कर रहे हैं। 
1569240890 snake bite a man
फेसबुक पर Reptile Hunter नाम के एक पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप को शख्स ने कुछ दूरी पर रखा और फिर से काटने केलिए उकसाने लगा। अब तो शख्स ने हद ही कर दी सांप को अपने सिर पर रख लिया। 
1569240903 snake bite a man
उसके बाद तो सांप ने भी मौका देखा और शख्स के सिर को कस के पकड़ लिया और काट लिया। शख्स पर सांप ने जैसे हमला किया है उसे देखकर लोग डर गए हैं। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि सांप से अपना सिर बचाने की कोशिश शख्स पूरी करता है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता। 
यहां देखें ये वायरल वीडियो


सोशल मीडिया पर यह वीडियो 19 सितंबर को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज और 3 हजार रिएक्‍शस मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को 4 हजार से भी ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इतना ही नहीं कमेंट बाक्स में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दीं हैं। 
1569240994 snake bite a man 1
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, सांप को परेशान करोगे तो वो बदला लेगा….. इसके साथ अच्छा हुआ।  जबकि दूसरे यूजर ने कहा, आपके साथ अच्छा हुआ, उम्मीद है दर्द हुआ होगा। एक यूजर ने कहा, सांप के साथ आदर के साथ पेश आना चाहिए था। मुझे उम्मीद है कि दर्द हुआ होगा और सबक सीखा होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।