काले सूअर के साथ शख्स ने एक ही प्लेट में खाये नूडल्स, लोगों ने कहा- छी-छी! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

काले सूअर के साथ शख्स ने एक ही प्लेट में खाये नूडल्स, लोगों ने कहा- छी-छी!

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता नज़र आ रहा हैं जिसमे एक शख्स सूअर

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो जानवरो के प्रति एक अलग ही लगाव रखते हैं। उनके मन में हमेशा अपने पालतू पेट्स के लिए एक मोम जैसा दिल छिपा होता हैं। और वह हमेशा  उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं। जहां और जब-जब उन्हें लगता है कि किसी भी जानवर के साथ एनिमल एब्यूज किया जा रहा हैं तो वह ये देख कर कतई चुप नहीं बेठ पाते हैं। वहा बेशक वो जानवर बेज़ुबान हो लेकिन वह उनकी आवाज़ बन उनके लिए खड़े नज़र आते हैं। ये लोग अपने पालतू जानवरों को तो बच्चों की तरह ही पालते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा करने के चक्कर में प्यार कम और पागलपन की ओर ज़्यादा ही बढ़ जाते हैं। 
1690974769 couple dogs medium
आपने कई ऐसे लोग देखे होंगे जो अपने पेट्स को बच्चे से भी अधिक पैंपर करते हुए नज़र आते हैं। उनके खाने से लेकर कपड़ो तक हर एक छोटी-बड़ी चीज़ का वह खुद ध्यान रखते हैं। लेकिन जानवरों के साथ एक साथ खाना खाने का काम करना खतरनाक हो सकता है। हम चाहे जानवरो को कितना भी प्यार करले साफ़ रख ले लेकिन ये सत्य कभी नहीं बदल सकता कि वह हैं तो एक जानवर ही। 
1690974780 364032357 200612499374120 8030391184003674829 n
जानवरों के अंदर ऐसे कई वायरस होते हैं जो एक इंसान को बीमार कर सकते हैं। ऐसे में इंसान को अपने प्यार पर थोड़ा काबू रख कर वास्तविकता की ओर भी ध्यान देना चाहिए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स का ऐसा वीडियो वायरल होता नज़र आ रहा हैं, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया हैं ये शख्स एक सूअर के साथ एक ही बर्तन में खाना खाते हुए नज़र आता हैं जिसे देख हर कोई इसके स्वस्थ के लिए चिंता कर रहा हैं। 
देखकर लोगो को आई घिन्न 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं कि कैसे कोई एक जानवर संग एक ही बर्तन में खाना खा सकता हैं। एक बड़े से कटोरे में चाउमीन और ग्रेवी डाली गई थी, सूअर भी इसी में से खा रहा था और शख्स भी। इतना ही नहीं बल्कि कहते हुए सूअर ने इस दौरान अपना एक पैर भी इसी कटोरे में डाल दिया। 
1690974842 screenshot 13
1690974848 screenshot 14
तो वही इस बात से बिलकुल बेखबर ये व्यक्ति भी उसी बर्तन में से चाउमीन निकालकर खा रहा था। जिस वीडियो को देख कर लोगो के मुँह से उपकाई आनी शुरू हो गई। भला कोई कैसे इतने घिनौने ढंग से खा सकता है, ये देखकर लोग शॉक रह जाते हैं और कमेंट कर व्यक्ति को ध्यान देने के लिए कहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।