कहा जाता है बिल्ली के परिवार से कभी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और खासकर अगर वो बिल्लियां बड़ी हो जैसे बाघ या फिर चीता। ये वो जानवर नहीं है जिन्हे आसानी से काबू किया जा सके। इनके आसपास बेवकूफी करना इंसान को भरी पड़ जाता है और ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ।
जी हां हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स घायल तेंदुए के कुछ ज्यादा ही करीब जाने की कोशिश करता है और अपनी इस गलती की वजह से वो तेंदुए के हमले का शिकार हो जाता है।
आईएफएस परवीन कासवां ने ट्विटर पर ये वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है , ” एक तेंदुआ गाड़ी से टकराकर घायल हो गया था लेकिन एक आदमी तेंदुए की तस्वीर खींचने के लिए उसके नजदीक चला गया। इसके बाद तेंदुए ने उस शख्स को सबक सिखाया कि जंगली जानवरों की इज्जत करनी चाहिए। इस आदमी की तरह हरकत न करें। वन्य जीवों को भी शांति चाहिए।
वीडियो में आप देख सकते है, तेंदुआ सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा होता है और उसके आस पास लोगों की भीड़ वीडियो और तस्वीरें खींचने में लगी थी। तभी एक शख्स तेंदुए के कुछ ज्यादा ही नजदीक जाकर तस्वीर लेने की कोशिश करता है।
तेंदुआ घबराहट में इस शख्स पर हमला कर देता है और वहां मौजूद भीड़ डर कर इधर उधर भागने लगती है। घायल होने के बावजूद तेंदुआ इस शख्स पर हमला करने में सफल हो जाता है पर शख्स की खुशकिस्मती थी की तेंदुआ ने उसे खाने की कोशिश नहीं की पर चेतावनी देकर छोड़ दिया।
A leopard was hit by a vehicle and got injured. But a man decided to take a picture by going close. A clear lesson taught by leopard that we need to respect wild animals. Don’t be like this man. Wildlife needs space. pic.twitter.com/AbfcxaqkHf
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) August 20, 2019
ये घटना इस शख्स को जिंदगी भर के लिए एक सबक देकर गयी है की खतरे के इतने नजदीक नहीं जाना चाहिए जिससे मजा सजा में न बदल जाये। जैसे की आईएफएस ने उल्लेख किया वन्य जीवों को भी अपने लिए जगह चाहिए। इंसानों ने उनकी जगह पर कब्जा किया है पर फिर भी उन्हें शांति से रहने का हक़ है।