रात को सोने से पहले बनाएं एक रोटी और सुबह घर का मेन गेट खोलने से पहले कर लें ये एक काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रात को सोने से पहले बनाएं एक रोटी और सुबह घर का मेन गेट खोलने से पहले कर लें ये एक काम

रोटी का एक टुकड़ा भी आपकी जिंदगी की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। रोटी के ये उपाय राहु-केतु के दोष को भी शांत करते हैं। इसे करने से घर में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं रोटी से जुड़े इन खास टोटके और उपायों के बारे में।
1690204552 roti
हिन्दू धर्म में गाय में 36 करोड़ देवता का वास माना जाता है। यही कारण है कि घर की पहली रोटी हमेशा गाय  के लिए बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस जगह पर गाय रहती है वहां घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। 
1690204570 roti2
इसलिए गाय की पहली रोटी गाय के लिए निकालने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।पर घर की आखिरी रोटी भी हमारी जिंदगी बदल सकती है। रात की बनाई रोटी यानि बासी रोटी से कुछ कारगार उपाय किए जा सकते हैं।
बासी रोटी से जुड़े ये उपाय आजमाएं-
कुंडली में राहु की स्थिति खराब हो या राहु दोष हो तो इसे दूर करने के लिए रोटी का उपाय कारगर साबित होता है।ताजी या बासी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। 15 दिनों तक लगातार ऐसा करने से राहु दोष दूर होता है।
1690204588 roti4
कुंडली में पितृ दोष है तो अमावस्या के दिन दो रोटी और चावल की खीर बनाएं।अब रोटी में खीर रखकर इसे कौए को खिलाएं। इससे पितृ दोष कटता है।
1690204607 roti1
यदि जातक पर साढ़ेसाती चल रही हो तो उसे अमावस्या या शनिवार को 2 बासी रोटी और खीर गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि का प्रकोप कम हो जाता है।
1690204690 roti5
अगर आपके बनते हुए काम अधर में लटक जाते हैं। नौकरी-कारोबार में तरक्की नहीं मिल पा रही है तो इसका मतलब नवग्रह आपसे रुष्ट चल रहे हैं।उन्हें शांत करने के लिए रोजाना 5 बासी रोटी  लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके पक्षियों को दाने के रूप में खिलाना शुरू कर दें। ऐसा करने से नवग्रह शांत हो जाते हैं और कामयाबी कदम चूमने लगती है।
1690204922 roti6
सुबह घर का मेन गेट खोलने से पहले कर लें ये एक काम मां लक्ष्मी की कृपा तो बनी रहेगी साथ ही आपके घर में संपन्नता और सुख-समृद्धि आएगी। रात को एक रोटी बना कर रख लें। सुबह उठकर गेट खोलने से पहले इस रोटी पर घर की चीनी या गुड़ और थोड़ा सा घी रख के घर की छत पर कौए के नाम से रख दें। जैसे ही पक्षी इसे आकर खाना शुरु करेगें। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलते जाएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।