इस बड़ी वजह से अपने ऑटोग्राफ महात्मा गांधी को 5-5 रुपये में बेचने पड़े थे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस बड़ी वजह से अपने ऑटोग्राफ महात्मा गांधी को 5-5 रुपये में बेचने पड़े थे

देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानी के साथ कई ऐसे बड़े नेताओं ने अपनी जान दीं हैं

देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानी के साथ कई ऐसे बड़े नेताओं ने अपनी जान दीं हैं जिसके लिए आज तक उन्हें याद किया जाता है। इन नेताओं ने देश के लिए इतने बड़े काम किए हैं जिनको कोई नहीं भूला सकता है। 
1569933895 mahatma gandhi 150th jayanti
इन नेताओं में से ही एक महात्मा गांधी हैं जिन्हें फादर ऑफ नेशन भी कहा जाता है। महात्मा गांधी की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। गांधी जी के जीवन में एक ऐसा भी वाक्या हुआ था जब 5-5 रूपए में उन्होंने अपने ऑटग्राफ बेचे थे। 
ऐसा क्या हुआ था

स्वतंत्रता संग्राम के लिए देश के कोने-कोने से गांधी जी ने लोगों को एक साथ किया था। शांति का रास्ता ही गांधी जी ने हमेशा से ही चुना था। गांधी जी मानते थे कि कोई भी मुद्दा प्यार और बातचीत से हल हो सकता है फिर उसके लिए क्यों बेवजह हिंसा की जाए। महात्मा गांधी बिहार के भागलपुर साल 1934 में गए थे उस दौरान भूकंप के पीड़ितों से वह मिलने और उनकी मदद के लिए गए थे। 
1569934037 mahatma gandhi
वहां जाकर गांधी जी ने ऐसा काम किया था जिसकी आज भी प्रशंसा होती है और उन्हें नमन किया जाता है। गांधी जी जब यहां पहुंचे थे तो उन्होंने उन सभी लोगों से 5 रूपए लिए थे जिन्होंने उनके ऑटोग्राफ लिए थे। उसके बाद इन सभी पैसों से गांधी जी ने भागलपुर भूकंप के पीड़ितों की मदद की थी। 
1569934114 mahatma gandhi
बापू गए थे राहत कार्यों को देखने
कांग्रेस ने राहत कार्य बिहार में भूकंप पीड़ितों के लिए चलाया था। अप्रैल-मई 1934 में गांधी जी उन्हीं राहत कार्यों को देखने के लिए गए थे। गांधी जी भागलपुर सहरसा से बिहरपुर जाते हुए गए थे। दीपनारायण सिंह के घर पर भागलपुर पहुंच कर गांधी जी वहां पर ठहरे थे उसके बाद उन्होंने लोगों को लाजपत पार्क में संबोधित किया था।
1569933956 mahatma gandhi
 वहां पर लोगों ने उन्होंने भूकंप पीड़ितों की मदद करने और राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की थी। उस सभा में कई ऐसे लोग भी थे जो गांधी जी का ऑटोग्राफ लेना चाहते थे। इसे दिखते हुए गांधी जी ने उन लोगों से कहा कि आप मेरा ऑटोग्राफ लें और इसके बदले में मुझे 5 रूपए दें। इन पैसों से मैं भूकंप पीड़ितों की मदद करूंगा। गांधी जी के इस काम की आज भी लोग तारीफ करते हैं और उन्हें याद करते हैं। 
1569934185 mahatma autograph

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।