फाल्गुन माह का शुरु हो चुका है और भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा पावन पर्व इस महीने में मनाते हैं। उस पावन पर्व को महाशिवरात्रि कहते हैं। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा इस दिन की जाती है। चलिए इस साल महाशिवरात्रि किस दिन आ रही है इसके बारे में आपको बताते हैं साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा वो भी-
ये है महाशिवरात्रि की तिथि
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को हर साल शिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल 21 फरवरी शुक्रवार को महाशिवरात्रि है।
ये है महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि का मुहूर्त इस बार 21 तारीख को शाम 5 बजकर 20 मिनट से 22 फरवरी शनिवार को शाम 7 बजकर 2 मिनट तक होगी।
रात्रि प्रहर पूजा का ये है मुहूर्त
रात्रि प्रहर पूजा का मुहूर्त शाम को 6 बजकर 41 मिनट से रात को 12 बजकर 52 मिनट तक होगा।
ये है पूजा का समय
हिंदू शास्त्र के मुताबिक, महादेव और माता पार्वती की पूजा महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल में होती है। ऐसा कहा जाता है कि इसी शुभ काल में पूजा करने से व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की पूजा रात्रि में चार बार करने की परंपरा है।
ये है महाशिवरात्रि का महत्व
ईशान संहिता के मुताबिक, फाल्गुनकृष्णचर्तुदश्याम् आदि देवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भुतः कोटिसूर्यसमप्रभः। तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथिः। इसका अर्थ है कि आदिदेव भगवान शिव लिंगरूप में फाल्गुन चतुर्दशी की मध्यरात्रि में अमिट प्रभा के साथ उद्भूत हुए। कालरात्रि और सिद्िध की रात भी इस रात को कहा जाता है। भोलेनाथ के भक्त महाशिवरात्रि के पर्व को यही वजह से बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं साथ ही पूजा-कीर्तन करते हैं।