आज है पितृ पक्ष का महाशनिवार,जरूर कर लें ये काम पूरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज है पितृ पक्ष का महाशनिवार,जरूर कर लें ये काम पूरे

हिंदू धर्म में हर एक दिन का अपना खास महत्व होता है। वहीं सभी शुभ दिनों पर अलग-अलग

हिंदू धर्म में हर एक दिन का अपना खास महत्व होता है। वहीं सभी शुभ दिनों पर अलग-अलग तरह से विधिवनुसार भगवान की पूजा करके हर संकट से मुक्ति मिल जाती है। हर महीने एकादशी और पूर्णिमा का खास महत्व होता है और सभी इस दिन बताए गए कुछ खास उपायों की मदद से हर कष्ट से मुक्ति प्राप्त कर लेते हैं।
1568447402 screenshot 3
 इसी तरह हर माह महाशनिवार पड़ता है जिस दिन का और भी ज्यादा महत्व बढ़ जाता है। जो इस बार पितृ पक्ष यानि आज के दिन है इससे शनिदेव की पूजा का और भी अधिक महत्व बढ़ गया है।
1568447470 shani shingnapur
आज शनिवार का दिन है जो इस महीने का महाशनिवार है। इस दिन एक सिर्फ एक उपाय करने से ही आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाएगा। यदि आज के दिन आप सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाकर आ जाएंगे तो आपके सारे कष्टों का निवारण हो जाएगा। इसके साथ ही दीपक जलाकर जब वापस आएं तब बिना पीछे मुड़े 3 बार अपनी मनोकामना मन में बोलें इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 
यदि आप अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो महाशनिवार के दिन कपूर का एक शास्त्रीय प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको 12 साबूदाने लेकर कपूर की मदद से इन्हें जलाना है। यह उपाय आप किसी भी दिन कर सकते हैं। वैसे ये उपाय गुरूवार के दिन करना अधिक शुभ माना जाता है। 
1568447533 shanidev 1
यदि आप शनिदेव के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं या फिर जीवन में सुख प्रप्ति के लिए उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो ऐसे में कपूर के उपयोग से होने वाला एक बेहद खास उपाय आपकी सहायता कर सकता है। 
1568447759 siddh shani yantra
इसके लिए शनि यंत्र धारण करें लेकिन कोई साधारण यंत्र नहीं इसके बदले आप कर्पूर की कालि से लिपित यंत्र धारण कर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।