मध्यप्रदेश में पति ने बनवाया पत्नी के लिए दूसरा ताजमहल, पहली नजर में देखकर धोखा खा जाएंगे आप

शिक्षाविद आनंद प्रकाश चोकसे ने अपनी पत्नी को गिफ्ट में देने के लिए ताजमहल नुमा चार बेडरूम और

दुनिया के सात अजूबों में एक नाम भारत के ताजमहल का भी है। आगरा में बने ताजमहल के प्यार का प्रतीक कहा जाता है, इसलिए इसे देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी खूबसूरत और चहीती बेगल मुमताज की याद में आगरा में यमुना नदीं के किनारे सफेद संगमरमर की खूबसूरत नक्काशीदार ताजमहल बनवाया था।
1688540303 istock 478831658
मगर क्या आप जानते है कि आगरा से सिर्फ 800 किलोमीटर की दूरी पर भी एक ताजमहल है, तो आपको यकीन नहीं होगा। जी हां यूपी के एकदम पास मध्यप्रदेश में ही एक दूसरा ताजमहल है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आपको हमारी इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन ये बाच बिल्कुल सच है कि एमपी में भी एक ताजमहल है।
1688540323 121776952 620729f0 5b5e 41b3 af1a 5849b081d8d2.jpg
दरअसल, बुरहानपुर जिले में एक ताजमहल नुमा घर है जिसे मुगल बादशाह शाहजहां की ही तरह शिक्षाविद आनंद प्रकाश चोकसे नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए बनाया है। हालांकि उन्होंने अपनी पत्नी को गिफ्ट करने के लिए ताजमहल नुमा चार बेड रूम वाले घर का निर्माण कराया है। इस ताजमहल की तरह दिखने वाले घर पर मकराना मार्बल लगाया गया है जिसकी एक खासियत इसे और भी ज्यादा खास बनाती है।
1688540348 taj mahal replica
मकराना मार्बल काफी सॉफ्ट होते हैं और इन्हें सॉफ्ट पानी से ही धोया जाता है। ये ‘ताजमहल’ घर 90 बाय 90 फीट में बना हुआ है। अपने घर को ताजमहल की तरह डिजाइन करने की अपनी वजह बताते हुए आनंद प्रकाश चोकसे ने कहा कि ये एक प्राचीन शहर है और मुमताज़ की मौत बुरहानपुर में हुई थी। इसलिए मैंने अपने घर को बनाने के लिए ताजमहल नुमा डिजाइन का यूज किया।
1688540359 121763701 2e17022c 36ca 473c 93c8 6bd7dfd83840.jpg
उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी पत्नी मंजूषा चोकसे के लिए ये ‘ताजमहल’ घर निर्माण करवाया है। ताजमहल की तरह दिखने वाले इस घर को देखने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा देश और विदेशों से भी लोग यहां आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 500 कारीगरों ने मिलकर तीन साल में इसका ताजमहल नुमा घर का बनाया है। इस घर की एक खासियत ये है कि घर बारहों महीने ठंडा रहता है। अंदर और बाहर के टेंपरेचर में 10 डिग्री का अंतर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।