प्रेमी ने गुपचुप तरीके से की शादी, तो नाराज दिलरुबा ने किया ऐसा काम, सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रेमी ने गुपचुप तरीके से की शादी, तो नाराज दिलरुबा ने किया ऐसा काम, सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा

प्यार में पड़ने के बाद हर कोई उसका का दीवाना बन जाता है। इस चक्कर में कई लोग

प्यार एक ऐसी चीज होती हैं, जो किसी को भी बीमार कर सकती है। बीमार शब्द का इस्तेमाल हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि प्यार में पड़ने के बाद हर कोई उसका का दीवाना बन जाता है। इस चक्कर में कई लोग ऐसे काम करने को भी तैयार हो जाते है, जो उनके जान से हाथ धोने का भी कारण बनता है। अब हाल ही में एक प्यार की ऐसी ही कहानी सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 
1687508825 untitled project 2023 06 23t132943.096
मामला मध्य प्रदेश का है, जहां एक प्रेमिका ने इस लिए अपनी जान दे दी, क्योंकि उसके प्रेमी की शादी किसी और से हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रेमी की शादी हो जाने से दुखी युवती ने ट्रेन के आगे कटकर जान दे दी। यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की हैं। इस घटना के सामने आते ही हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि लड़की जिस से प्यार करती थी, उसने गुपचुप तरीके से लड़की को बिना बताएं शादी कर ली। 
1687508838 untitled project 2023 06 23t132904.846
लड़की की लाश एक हफ्ते पहले मध्य प्रदेश के पुरानी छावनी इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की लाश मिली थी। शव क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, इसलिए शव को शव घर में ही रख दिया गया था। युवती का शव मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने इसकी जानकारी सभी थानों को दी, तो लापता लड़की के परिजन शव हाउस पहुंचे और उसकी पहचान की पुष्टि की। 
1687509031 untitled project 2023 06 23t140013.359
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जांच में लड़की के कमरे से उसकी किताब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है, कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया हैं। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि वह और पड़ोस में रहने वाला दीपक पांच साल से रिलेशनशिप में थे।
1687508860 untitled project 2023 06 23t133043.858
वह शादी का वादा कर उसका शोषण कर रहा था। लेकिन उसने दूसरी शादी करके उसे धोखा दिया। वह मर रही है क्योंकि वह दीपक के अलावा किसी और से शादी नहीं कर सकती। सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्यार में अपने तरीके के ये कोई पहला मामला नहीं है, जिसने सभी को ऐसे चौंकाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।