आपने जीवन में सभी लोग एक बार किसी न किसी से सच्चा प्यार जरूर करते है। बड़े किस्मत वाले होते है वो जिनको बड़ी आसानी से उनका सच्चा प्यार नसीब हो जाता है। आज की खबर उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है, जिनको उनका सच्चा प्यार नहीं मिला है। कहा जाता है ना हम एक मोहरे है हमे चलाने वाला ऊपर भगवान, खुदा के रूप में बैठा हुआ है। आज हम आपको कुछ ऐसे बात बताने वाले है जो आपको ये बताएगा कि क्यों सच्चे प्यार सभी को नहीं मिलते है। 
व्यस्त होना
आजकल लोग इतने व्यस्त हैं कि उनके पास खुद के लिए भी वक्त नहीं है। ऐसे लोगों के साथ प्रेम संबंध होते हैं, तो वे चाहकर भी अपने प्रेमी को पूरा वक्त नहीं दे पाते, जिससे उनके प्रेमी को लगता है कि उनका प्रेमी उनसे प्यार नहीं करता। इससे दोनों में मतभेद पैदा होते हैं।
प्यार का दिखावा करना
लोगों की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि वह प्यार तो करना चाहते हैं किसी के साथ भी पाना चाहते हैं पर फिजिकल रिलेशनशिप भी रखना चाहते हैं लेकिन जब उस इंसान के साथ शादी करने की बात होती है तो यह चीज करने से वो कतराने लगते हैं। कमिटमेंट ना करने की वजह से भी लोगों का विश्वास सच्चे प्यार से उठ गया है। क्योंकि जो लोग सच में प्यार करते हैं वह लोग शादी करने से नहीं डरते और ना ही जिंदगी भर साथ निभाने से डरते हैं।.
बड़ी जल्दी रिश्ते में आना
जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी तेज हो गई है कि हम सब कुछ आसानी से कर लेते हैं, लोग भी प्यार बड़ी तेजी से करने लगे हैं। लड़की-लड़का को पटाने की कोशिश करता है और लड़का-लड़की को, अगर कोई पट जाता है तो दोनों रिलेशनशिप में आ जाते हैं, लेकिन यह लोग एक दूसरे के लिए उतना प्यार नहीं करते जैसा कि प्यार में लोग अपने साथी से करते है।
झूठ बोलना
अगर कोई आपसे कहता है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ और शायद ऐसा कोई और नहीं कर सकता, तो मैं आपसे सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि उसकी बातों पर नहीं, उसके व्यवहार पर ध्यान दो। अगर उसकी बातें और उसका व्यवहार अलग-अलग हैं, तो इसका मतलब यह है कि वह व्यक्ति आपसे प्यार नहीं करता है सिर्फ आपसे झूठ बोलता है।
बातों पर विश्वास करना
प्यार के बारे में इतनी नकारात्मक बातें सुनने के बाद कोई भी अपने प्यार पर भरोसा कर सकता है, और वह भी कर चुका है। यही कारण है कि प्यार में जाने के बाद लोग अपने पार्टनर पर काफी वक्त तक भरोसा नहीं करते क्योंकि उन्हें उनका सच्चा प्यार नहीं मिलता है।
सच्चे प्यार के लिए इंतजार करें
सच्चा प्यार चाहिए तो धैर्य के साथ अपने रिश्ते को संभालना शुरू कर दीजिए, लेकिन लोगों के पास इतना वक्त नहीं है कि अपने रिश्ते को संभाले, इसलिए वे सीधे अपने रिश्ते को खत्म कर देते हैं। क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती, आपको इसका एहसास खुद ब खुद हो जाएगा।