पुरी बनी आध्यात्मिक नगरी, आज से भगवान जगन्नाथ रथ पर हुए सवार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुरी बनी आध्यात्मिक नगरी, आज से भगवान जगन्नाथ रथ पर हुए सवार

ओडिशा के तीर्थ नगरी पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की आध्यात्मिक यात्रा आज से शुरू होने जा

ओडिशा के तीर्थ नगरी पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की आध्यात्मिक यात्रा आज से शुरू होने जा रही है यह रथयात्रा वीरवार को ओडिशा के पवित्र शहर पुरी से शुरु होगी। इस रथयात्रा को लेकर नगरी में समारोह भी शुरू हो गया है इस पवित्र रथयात्रा को देखने क लिए देशी और विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में जुट रहे है समारोह  पुरी के जगन्नाथ  मंदिर में भव्य पूजन के बाद शुरू हो गया। जगन्नाथ रथयात्रा के लिए ओडिशा नगरी पूरी तरह तैयार है जिसके लिए पुरी की नगरी में समारोह  भी चल  रहा है। 
1562154785 pic
आज दोपहर के दो बजे के आसपास पुरी के भगवान गणपति जी महाराज दिव्यसिंह देव के रथ पर विशेष वस्त्र छेरा पहनाकर भगवान का रथ खींचने की प्रक्रिया शुरू हो गई।  मंदिर के पुजारियों  के अनुसार यात्रा से जुडी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है,  यह रथ यात्रा धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।  
1562154836 ratha yatra
इस रथ यात्रा में भाग लेने, दर्शन करने और भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु ओडिशा के पुरी में पहुंच रहे  है, पुरी के साथ ही देश के भिन्न भिन्न राज्यों में भी भगवान के प्रतीकचिन्ह रूप में रथयात्रा का आयोजन किया जाता हैं। 
1562154814 orissa pardes
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से  ट्वीट कर जगन्नाथ रथयात्रा के शुरू होने से पहले  देशवासियो को बधाई दी है पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपने ब्लॉग में लिखा है ” रथयात्रा के विशेष अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना करता हूँ की वह हम सभी के अच्छे स्वास्थ्य ,सुख और समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ का  आशीर्वाद चाहते हैं  जय जगन्नाथ भगवान। 
1562232146 screenshot 5
यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट :https://twitter.com/narendramodi/status/1146607296530833408
इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह आज सुबह ही अपने गृहराज्य गुजरात के अहमदाबाद स्थित भगवान् जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे और सुबह होने वाली आरती में शामिल हुए। इस मंदिर में रोजाना सुबह चार बजे ही आरती शुरू हो जाती हैं इस आरती में श्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंची थीं। 
1562232200 screenshot 6
यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट :https://twitter.com/AmitShah/status/1146600610965229570
अहमदाबाद में आज सुबह ही परम्परागत हर्षौल्लास के साथ भगवन जगन्नाथ की यात्रा निकली गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमन्त्री नितिन पटेल ने परम्परागत रूप से रथ के आगे झाड़ू लगाकर रथयात्रा को रवाना किया। 
इससे कुछ समय पहले ही अमित शाह ने इसी मंदिर में भगवान् जगन्नाथ मंदिर में अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान की मंगल आरती की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।