Covid 19 नहीं फिर भी, इस देश में लगा दो दिन का लॉकडाउन, वजह हैरान करने वाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Covid 19 नहीं फिर भी, इस देश में लगा दो दिन का लॉकडाउन, वजह हैरान करने वाला

बताया गया कि ये लॉकडाउन 2 और 3 को लगया गया, जिसके वजह से लोगों को छुट्टी मिली।

कोरोना काल में पूरी दुनिया ने लॉकडाउन जैसी स्थिति का सामना किया था। अब ऐसा लग रहा है वो दौर वापस आ रहा है पर इस बार लॉकडाउन की वजह कोरोना नहीं बल्कि गर्मी बन रही है। हां अब गर्मी के वजह से लॉकडाउन लगया जा रहा है इस देश में और साथ ही कई कड़े नियम का पालन भी किया जा रहा है। दिन प्रति दिन ईरान में बढ़ते तापमान के वजह से इस बार ईरान में लॉकडाउन लगाया है।
1691070302 project (8)
बताया गया कि ये लॉकडाउन  2 और 3 को लगया गया, जिसके वजह  से लोगों को छुट्टी मिली। आपको बता दे जब से गर्मी का मौसम आया था, तभी वहां की सरकार ने बुजुर्गो और जिनको कोई बीमारी है। उनेक घर से बाहर निकाले पर रोक लगा दी थी। अब वहां पर पारा रोज एक नए रिकॉर्ड को बना रहा है। यहाँ बताया गया कि ईरान में गर्मी से पारा 50 डिर्ग्री के पार कर चूका है। 
1691070310 project (9)
जब अपने देश में बारिश का मौसम है, तो ईरान में भीषण गर्मी पड़ रही है। यही वजह है कि सभी को वहां बचाने के लिए सरकार कुछ ऐसे कदम उठा रही है। जिससे जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। बताया गया कि देश के साऊथ के इलाकों में गर्मी और भी प्रचंड रूप से अपना कहर बरपा रही है। ईरान की राजधानी तेहरान समेत 13 से अधिक शहरों में गर्मी से लोगों का जीना काफी कठिन हो गया है। 
वैसे आपको बता दे आमतौर पर ईरान में गर्मी का औसत तापमान 26 से 32 डिग्री रहता है। पर इस साल ईरान में सालो-साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है। अगर विज्ञानिक जगत का माने तो इसके पीछे क्लाइमेट चेंज को सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है। इसका एक उदहारण भारत में हुई आचनक बारिश को भी बताया जा रहा है। कुछ बातों को सही साबित किया है हिमाचल प्रदेश में बारिश के वजह से कई लोगों का जीना मुश्किल हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।