नीता अंबानी के द्वारा शुरू किये गए इन ब्रांडों की सूची आपको जरूर प्रेरित करेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नीता अंबानी के द्वारा शुरू किये गए इन ब्रांडों की सूची आपको जरूर प्रेरित करेंगे

नीता अंबानी ने हमेशा यह साबित कर दिखाया है कि वह मुकेश अंबानी की पत्नी होने के साथ-साथ

नीता अंबानी ने हमेशा यह साबित कर दिखाया है कि वह मुकेश अंबानी की पत्नी होने के साथ-साथ मेहनती महिला भी हैं। जी हां नीता अंबानी ने अपने पैरों पर खड़े होकर आईपीएल टीम बनाने से लेकर कई अलग-अगल तरह की छाप छोड़ी है। तो चालिए आज हम आपको बताएंगे नीता अंबानी द्घारा हर वर्ष की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में….
1573900824 74940073 1427396877409165 4704893524444792044 n
1.रिलायंस फाउंडेशन
रिलायंस फाउंडेशन एक काफी अच्छ पहल है जिसे साल 2000 में धीरूभाई अंबानी द्घारा स्थापित किया गया था। अब नीता अंबानी की अध्यक्षता में रिलायंस फाउंडेशन,रिलायंस इंडस्ट्रीज का सीएसआर वर्टिकल है।  फाउंडेशन में साल 2018-19 में करीब 8904 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस फाउंडेशन का मुख्य फोकस ग्रामीण परिवर्तन,स्वास्थ्य,शिक्षा,खेल,कला,संस्कृति और शहरी नवीकरण पर है।
1573900759 article
2.मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी है जो मुंबई,महाराष्ट्र की राजधानी पर आधारित है। यह टीम 2008 में स्थापित की गई थी। मुंबई इंडियंस आईपीएल में खेलती है। इस टीम की मालकिन नीता अंबानी है जो अपनी 100 प्रतिशत कंपन इंडियाविन स्पोट्र्स के माध्यम से है। इनता ही नहीं नीता अंबानी आईपीएल के हर एक मैच में हमेशा मौजूद रहती है और अपनी टीम की जीत के लिए उन्हें कई बार प्रार्थना करते हुए भी देखा गया है। 
1573900752 sa i kat 65383
3.धीरूभाई अंबानी स्कूल
नीता अंबानी शादी से पहले टीचर की नौकरी करती थी। उन्हें बच्चे पढऩे का शॉक था। स्कूल पढऩा नीता अंबानी को हमेशा से अच्छा लगता था। साल 2003 में उन्होंने अपने ससुर धीरूभाई अंबानी के नाम पर एक स्कूल की स्थापना की। इस स्कूल में कई सेलेब्स के बच्चे पढ़ते हैं। शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, आमिर खान के बेट आजाद राव खान, ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन, ऋतिक रोशन के दोनों बच्चे ऋहान और ऋदान फिलहाल इसमें पढ़ रहे हैं। स्टार्स के बच्चों से भरे इस स्कूल में एडमिशन पाना आम इंसान के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं।  स्कूल की फीस लाखों में हैं  जिसे सिर्फ सेलेब्स ही अफोर्ड कर पाते हैं। 
1573900743 dhirubhai ambani international school mumbai city ambani 02
4.अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति
नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) की पहली भारतीय महिला सदस्य बन गईं। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता इस पद के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला भी थी। 
1573900731 images (12)
52 वर्षीय नीता 70 वर्ष की उम्र तक इस पद पर बनी रहेंगी। नीता अंबानी संयुक्त राज्य अमेरिका ओलंपिक समिति के अध्यक्ष लॉरेंस फ्रांसिस प्रोब्स्ट की अध्यक्षता वाले ओलंपिक चैनल आयोग के 16 सदस्यों में से एक हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।