रोशनी बदलते ही मां दुर्गा के चेहरे के भाव बदल जाते हैं, वायरल हुआ ये अद्भुत विडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोशनी बदलते ही मां दुर्गा के चेहरे के भाव बदल जाते हैं, वायरल हुआ ये अद्भुत विडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की एक प्रतिमा खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में

इन दिनों सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की एक प्रतिमा खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में ट्विटर पर एक 45 सेकेंड का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा साफ-साफ देखी जा सकती है। वहीं मूर्ति के ठीक सामने पुजारी जी भी है। जो देवी मां की आरती कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि आरती की रोशनी जैसे-जैसे धूम रही है माता रानी के चेहरे का भाव भी बदलता है। इसी बात से लोग भी काफी ज्यादा हैरान है। इसके साथ ही लोग इस प्रतिमा बनाने वाले कलाकार की भी खूब तारीफें कर रहे हैं। 
1564827789 durgavisarjan

कलाकारी के साथ लाइट रिफ्लेक्शन…

इस अद्भुत वीडियो को ट्विटर पर @mechirubhat  नाम के यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो 3 अगस्त यानि आज सुबह करीब 11:30 बजे शेयर किया गया है। इस वीडियो में देवी मां की मूर्ति के चेहरे का बदलता भाव लाइट रिफ्लेक्शन यानि प्रकाश प्रतिबिंब का काफी जबरदस्त उदाहरण है। 

ये वीडियो लोगों को आया पंसद…

ये वीडियो कहा की है किसने दुर्गा जी की इस प्रतिमा को तैयार किया है इस सब बातों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि  इतना ही नहीं खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 5.6 के बार देखा जा चुका है। वहीं 900 से ज्यादा बार रीट्वीट भी किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।