बढ़ जाएगी जीवन की परेशानी अगर भगवान शिव पर चढ़ा दी ये 5 चीजें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बढ़ जाएगी जीवन की परेशानी अगर भगवान शिव पर चढ़ा दी ये 5 चीजें

भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है।उनको भोलेनाथ इसलिए ही कहा जाता है कि वे अपने भक्तों से

भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है।उनको भोलेनाथ इसलिए ही कहा जाता है कि वे अपने भक्तों से बहुत जल्दी मनोकामना पूरी कर देते हैं। लोग पुजा करते समय उनपर कई चीजें चढ़ाते हैं। लेकिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कभी भी ये5 चीजें शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।
1656926409 1
शिव जी पर बेलपत्र, धतूरा, आंकड़े का फूल तो अर्पित किया जाता है पर क्या आप उन चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें शिव शंकर पर चढ़ाना भारी पड़ सकता है। आइए हम बताते हैं…
तुलसी के पत्तों को लक्ष्मी माना जाता है। देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और इसी वजह से इन्हें अन्य भगवान को चढ़ाना वर्जित होता है।
1656926421 tttt
लाल फूल भी महादेव पर कभी नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि लाल फूल भगवान द्वारा शापित हैं।
शिवलिंग पर कभी भी कुमकुम नहीं लगाना चाहिए। महादेव वैरागी हैं और वैरागी लोग अपने माथे पर राख लगाते हैं।सभी लोग ये भी जानते हैं कि शिव जी अपने माथे पर भस्म लगाते हैं।
1656926435 haldi
हल्दी का इस्तेमाल सुंदरता प्रसाधन के लिए किया जाता है और चूंकि महादेव वैरागी हैं और सांसारिक सुखों को त्याग रखा है, इसलिए हल्दी उनके पूजा में शामिल नहीं की जाती है। शिव जी को हल्दी लगाने से चंद्रमा कमजोर होने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।