4 बच्चों की मां को प्यार में मिला धोखा, फांसी के फंदे लटका छोड़ भागा प्रेमी, महिला की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

4 बच्चों की मां को प्यार में मिला धोखा, फांसी के फंदे लटका छोड़ भागा प्रेमी, महिला की मौत

प्यार परवान नहीं चढ़ तो चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फंदे पर लटक गई। 20

इन दिनों सीमा हैदर सुर्खियों में बनी हुई है, जो अपने प्यार के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आ गई हैं। सीमा की तरह ही राजस्थान के बाड़मेर जिले में चार बच्चों की मां के सिर आशिकी का भूत कुछ इस कदर चढ़ा था कि उसने मौत को ही गले लगा लिया। प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है और प्यार में लोग अपनी हदें भी पार कर जाते है। वो कहते है ना जिसके सिर्फ पर इश्क का खुमार चढ़ जाता है उसे फिर किसी बात की परवाह नहीं होती है।
1690186050 fg jpg
बाड़मेर में रहने वाली 20 साल की शादीशुदा महिला 19 साल के शख्स को दिल दे बैठी। मगर अपने प्यार को परवान ना चढ़ता देख दोनों ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया। दोनों एक साथ फंदे पर लटक गए, लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट तब आया। जब अपनी प्रेमिका को फंदे पर लटका छोड़ युवक वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला।वहीं, प्रेमिका की मौत हो गई।
1690186058 maracara ma l jaya gaya mahal ka shava 1690165553
ये घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के आगौर गांव है। इस गांव में रहने वाली 4 बच्चों की मां पूरा देवी 22 जुलाई को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। अगले दिन गांववालों को पूरा का शव एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे फांसी के फंदे से लटक मिला। इस हादसे के बाद चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पेड़ पर दो फंदे देखे। इसके बाद जांच में पुलिस का पता चला कि महिला का पिछले एक साल से वीरमा राम के युवक से अफेयर चल रहा था।
1690186066 24 04 2023 abc 23393646
वीरमा और पूरा देवी के अफेयर के बारे में  पता चलने के बाद पुलिस युवक के घर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने वीरमा का पीछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रेमी से इस घटना के बारे में पूछताछ कर रही हैं। वहीं, अब पुलिस ने  मृतका पूरा देवी के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके मायकेवालों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।