रोहिणी कोर्ट में आपस में उलझे दो वकील, महिला और पुरुष वकील के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोहिणी कोर्ट में आपस में उलझे दो वकील, महिला और पुरुष वकील के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में दो वकीलों के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से

वकील आमतौर पर लोगों को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट रूम में आपस में लड़ाते करते दिखाई देते हैं। मगर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो दिल्ली के रोहिणी कोर्ट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में रोहिणी कोर्ट के गलियारों में दो वकील आपस में लड़ाई करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। वीडियो में एक फीमेल वकील और मेल वकील आपस में हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं।
1684669919 ्ा्ौ
खबरों के मुताबिक, महिला वकील ने पुरुष वकील के खिलाफ पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुरुष वकील का नाम  विष्णु कुमार शर्मा बताया जा रहा है। महिला ने उनपर उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।
1684669925 ौ्ौै
ये घटना 18 मई की है, जब रोहिणी कोर्ट नंबर-113 के समाने पीड़ित महिला खड़ी थी। ऐसे में विष्णु कुमार शर्मा ने अचानक आकर महिला वकील के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला वकील ने कहा है कि वो न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाएगी। वीडियो में, अदालत में आने वाले लोग मूकदर्शक बने हुए हैं और दोनों वकील आपस में झगड़ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुष वकील द्वारा महिला वकील के चेहरे पर कुछ थप्पड़ मारने के बाद, बाद वाला एक गलियारे के बीच में उसके पास वापस लौटने की कोशिश करता है। शुरुआती झटकों और थप्पड़ के बाद पुरुष वकील को महिला वकील को मारने के लिए अपना जूता तक उतारते देखा जा सकता है। वहीं, इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें वो शिकायत मिल गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।
1684669955 ौ्
महिला वकील का कहना है कि ‘उसने मुझे कस कर पकड़ लिया और मैं खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। शर्मा ने मुझे लगातार पीटा, जिसके चलते मेरे चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में कई चोटें आईं।’ बता दें कि ये इस तरह का पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी कोर्ट परिसर से ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं और अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।