मानसून आ गया है और दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश ने गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। दिल्ली के लोग बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से काफी ज्यादा परेशान थे लेकिन अब बारिश से लोगों को गर्मी से आराम मिल गया है। लेकिन जहां लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला है, वहीं बारिश की वजह से दिल्ली प्रशासन के कच्चे-पक्के कामों की पोल भी खुल रही है।

दरअसल, दिल्ली में बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। राजधानी के जनकपुरी इलाके में अचानक सड़क का एक हिस्सा जमीन में धस गया। ये इलाके की वो सड़क थी जिस पर हर सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। सड़क के जमीन में समा लेने से अब वहां पर सड़क के बीचोंबीच कुएं जैसा गहरा गड्ढा बन गया है।
खबर के मुताबिक, सुबह के समय जब ये हादसा हुआ उस समय सड़क पर यातायात बहुत कम था , जिसकी वजह से इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर कुएंनुमा गड्ढे को चारों तरफ से बैरिकेडिंग से ब्लॉक कर दिया है। टूटी हुई सड़क का किसी ने वीडियो बना लिया है और वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।






इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तरह से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग तो मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बेहतर होगा कि इन्हें मछली पकड़ने वाले तालाबों में बदल दिया जाए। दूसरे ने लिखा, ये बिल्कुल चंद्रमा की तरह ही क्रेटर हैं। अब दिल्ली के लोग दिल्ली में चांद जैसी सतह का आनंद ले सकेंगे। एक अन्य ने लिखा, अब सबमरीन इसमें लेकर जाओ और कितने मजे चाहिए दिल्ली में लोगो को।


















