Kolkata News: जिम्मेदारियों ने बदली 19 साल के सागर की जिंदगी, लोगों ने कहा- रीयल हीरो-Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy
Girl in a jacket

Kolkata News : जिम्मेदारियों ने बदली 19 साल के सागर की जिंदगी, लोगों ने कहा- रीयल हीरो

Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy

Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy: सोशल मीडिया पर 19 साल के एक युवक की संघर्ष की कहानी लोगों को खूब प्रभावित कर रही हैं। इंटरनेट के यूजर छोटी उम्र में परिवार की (Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy) जिम्मेदारी संभालने के लिए लड़के की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। उनकी मेहनत को बंगाली अभिनेता स्वास्तिका मुखर्जी ने भी सराहा।

Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy

19 साल के सागर की संघर्ष की कहानी हुई वायरल

19 साल के सागर की जिंदगी तब बदली जब उनके सिर से उनके माता-पिता का साया उठ गया। इसके बाद उन पर खुद की और अपनी छोटी बहन की जिम्मेदारी आ गई और उन्होंने अपने पिता के एक छोटे से भोजनालय को दोबारा शुरू करने का फैसला किया। सागर के संघर्ष की कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लड़के के संघर्ष की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सागर की इस कहानी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसने बड़ी संख्या में (Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy) लोगों का ध्यान अपनी और खींचा। इस क्लिप के साथ लिखा है- त्रासदी को सफलता में बदलना। सागर, एक 19 वर्षीय युवा लड़का। सागर ने अपने दिवंगत पिता के सड़क किनारे स्थित राइस होटल को फिर से शुरू कर दिया और वह खुद का एक रेस्टोरेंट खोलने की दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। आइए इस महत्वाकांक्षी लड़के को सपोर्ट करें।

Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @okaysubho) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

खुद करता है सारा काम

वीडियो में सागर खाना पकाता है। उसे प्लेट में लगाते और यहां तक कि बर्तन भी खुद ही धोता नजर आ रहा है। साथ ही वह अपनी छोटी बहन का ख्याल रखते है और जब भी (Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy) समय मिलता है, तो कंप्यूटर ट्रेनिंग क्लास में भी जाता है। सागर की दुकान पर बंगाली अभिनेता स्वास्तिका मुखर्जी को भी भोजन का आनंद लेते देखा गया। एक्टर की सागर के साथ ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और तब से यूजर्स सागर की मेहनत और संघर्ष की सराहना कर रहे हैं।

Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy

लोगों के आए रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अभी तक 86 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट में लोग सागर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘सभी हीरो केप नहीं पहनते। सागर आपको और अधिक (Meet Sagar 19 Year Old Kolkata Boy) ताकत मिले।’ एक ने कहा, ‘आखिरकार सोशल मीडिया के अच्छे साइड को देखकर खुशी हुई।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।