सेब खाने के बाद नहीं करने चाहिए ये काम, फायदे की जगह झेलनी पड़ सकती है मुसीबत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सेब खाने के बाद नहीं करने चाहिए ये काम, फायदे की जगह झेलनी पड़ सकती है मुसीबत

सेहत के लिए सेब को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सेब का सेवन करने से हमारी बॉडी

सेहत के लिए सेब को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सेब का सेवन करने से हमारी बॉडी को कई सारे विटामिन्स मिलते हैं। लेकिन कई बार हम सेब गलत समय खा लेते हैं या सेब के साथ अन्य चीजों का भी सेवन कर लेते हैं। हमारी अनजाने में की गई ये गलतियां हमारे ऊपर ही भारी पड़ सकती है। गलत तरीके से सेब का सेवन करने से हमें कौन-से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं आइए जान लेते हैं।
1573045662 images
1.त्वचा संबंधी परेशानी 
सेब का सेवन करने के बाद मूली भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सेब खाने के बाद मूली का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। सेब और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। जिस वजह से पेट में गड़बड़ हो सकती है। सेब और मूली के एंजाइम्स मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं।
1573045815 images (1)
2.सर्दी-जुकाम की शिकायत
सेब के साथ कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। सेब खाने के करीब 2 घंटे तक दही नहीं खानी चाहिए। दोनों की तासीर ठंडी होती है इसलिए इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। 
1573045837 images (2)
3.झुर्रियां पडऩा
सेब खाने के तुरंत बाद कभी पानी भी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसका सीधा असर आपके पीएच लेवल पर होता है। जिस वजह से आपको झुर्रियों की शिकायत हो सकती है। बता दें कि सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट फूलना,अपच,कब्ज,पेट में बैक्टीरिया एंव गैस बनने की परेशानी हो सकती है। वैसे सेब में फ्रक्टोज पाया जाता है जो कि पानी पीने से पेट एसिड को पतला कर देता है। 
1573045856 images (3)
4.कब्ज की परेशानी
सेब खान के तुंरत बाद अचार या नींबू का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे गैस,कब्ज और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। 
1573045873 images (4)
5.कफ की समस्या
सेब का सेवन कभी भी सुबह-सुबह नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह बहुत ठंडा होता है। ऐसे में आपको कफ जम जाने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 
1573045893 images (5)
6.डाइजेशन सिस्टम ख़राब 
  
सेब खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन करना ठीक नहीं माना जाता। इससे पेट में दूध खराब हो सकता है जिससे आपको डाइजेशन की पेरशानी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।