एक मैसेज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। इस मैसेज के अनुसार हर महीने लड़कों को लड़कियों से शादी करने पर 3 लाख 33 हजार रुपए मिलेंगे।
इस मैसेज में यह कहा गया था कि जो भी आइसलैंड की लड़कियों से विदेशी लड़का शादी करेगा तो उन कपल को 3 लाख 33 हजार रूपए हर महीने पूरी जिंदगी देंगे। चलिए आपको हम इस मामले की पूरी खबर बताते हैं।
वायरल मैसेज क्या है
इस वायरल मैसेज के अनुसार आइसलैंड सरकार दूसरे देश के लड़कों को आइसलैंड की लड़कियों के साथ शादी करने पर 3 लाख 33 हजार रूपए यानी 5 हजार डॉलर हर महीने देगी। सरकार ने इसके पीछे देश में लड़कों की संख्या कम होनी की वजह बताई है।
यह मैसेज कैसे हुआ वायरल
सबसे पहले साल 2016 में स्पिरिट विस्पर्स नाम की एक वेबसाइट ने इस मैसेज को छापा था। इस वेबसाइट ने अपने आर्टिकल में इस बात का दावा किया था कि उत्तरी अफ्रीका के लोगों को इस स्कीम में तरजीह दी जाएगी। इसके साथ ही अफ्रीका की कई वेबसाइट ने अनोखे ऑपर की तरह इसे चलाया था। उसके बाद snopes.com नाम की वेबसाइट जो फेक खबरों और तस्वीरों की जांच करती है उसने बताया यह खबर बिल्कुल गलत है।
जीवनसाथी चुनने की आजादी लड़कों को
खबरों में यह बताया जा रहा था कि लड़के इस ऑफर के अनुसार अपनी मनपंसद की लड़की चुन सकते हैं और उन्हें शादी कर सकते हैं। शादी के बाद वह लड़की के साथ उसी देश में ही रहेंगे। पूरा जीवन बीताने के लिए उस कपल काे सरकार 3 लाख 33 हजार रूपए हर महीने देगी। लेकिर इस फेक खबर के बारे में खुलासा हो गया था।
परेशानी बढ़ी गई थी आइसलैंड की लड़कियों की
आइसलैंड की लड़कियों की परेशानी इस फेक खबर के चलते बढ़ गई थी। इस देश की लड़कियों को दूसरे देश के लड़कों ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरु कर दिया था। फेसबुक पर ही लड़के उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने लग गए थे। इतना ही नहीं लोग उनसे इस पर पूछना शुरु हो गए थे। दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज में आइसलैंड का नाम आता है। इस देश की लड़कियां बहुत खूबसूरत हैं।
सफाई दी दूतावास ने
दूतावास में लोगों ने इस फेक खबर को लेकर पूछताछा भी की थी। आइसलैंड से जुड़े मामले डेनमार्क का दूतावास ने भी देखा और साथ ही इस फेक खबर को लेकर उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर सफाई दी थी। उन्होंने फेसबुम पेज पर अपील की आइसलैंड की सरकार ने ऐसा कोई ऑफर नहीं निकाला है।